Entertainment

‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में काटा गदर, 8 लाख से ज्यादा बिके टिकट, भारत में 36 करोड़ के पार हुई कमाई

Last Updated:November 01, 2026, 19:36 IST

साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म एडवांस बुकिंग में मोटी कमाई कर रही है और महज पहले दो दिनों के लिए ही 36.65 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड प्री-सेल हो चुकी है. अब तक देश भर में 24,510 शो के जरिए करीब 8.38 लाख टिकट बिक चुके हैं. ऐसा मान जा रहा है कि रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण ओपनिंग डे पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी.

ख़बरें फटाफट

'रामायण' के 8 लाख से ज्यादा बिके टिकट, भारत में 36 करोड़ के पार हुई कमाई Zoom‘रामायण’ की रिलीज में बचे सिर्फ 4 दिन. (फोटो: Instagram@worldoframayana)

नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज में अब बस चार दिन बाकी हैं. इसमें रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम के किरदार में दिखेंगे और साई पल्लवी मां सीता का रोल निभा रही हैं. वहीं, यश ने ‘रामायण’ में लंकापति रावण का रोल निभाया है. इस बीच एडवांस बुकिंग में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग इस मूवी को बड़े पर्दे पर देखने लिए धड़ल्ले से टिकट बुक कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ‘रामायण’ एडवांस बुकिंग में भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.

इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रविवार शाम 5 बजे तक ‘रामायण’ ने देशभर में पहले दिन के लिए 23.87 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. इस फिल्म के अब तक 13,165 शो के लिए करीब 5.42 लाख टिकट बिक चुके हैं. फिल्म की शुरुआती रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने जा रही है.

हाउसफुल हो चुके हैं ‘रामायण’ के 42 शो

अगर ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो फिल्म ने पहले दिन के लिए देश भर में अब तक 20.04 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है, जिसमें कुल 4.50 लाख टिकट बिक चुके हैं. फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी फिलहाल 15 फीसदी दर्ज की गई है और अब तक इसके 42 शो पूरी तरह हाउसफुल हो चुके हैं. इसके अलावा, आईमैक्स, 4DX और डॉल्बी सिनेमा जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इन फॉर्मेट्स के महज 360 शो से ही फिल्म ने 4.74 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं, जो कि कुल एडवांस कलेक्शन का करीब 23 फीसदी हिस्सा है.

एडवांस बुकिंग में 36 करोड़ के पार हुई कमाई

पहले दो दिनों की कुल बात करें तो फिल्म के लिए अब तक 24,510 शो में 8.38 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे कुल प्री-सेल 36.65 करोड़ रुपये (बिना ब्लॉक सीटों के 29.79 करोड़) तक पहुंच गई है. सिर्फ दूसरे दिन के लिए फिल्म ने 12.78 करोड़ रुपये (9.75 करोड़ रुपये नेट) का कारोबार किया है. वहीं ओवरसीज मार्केट की बात करें तो नॉर्थ अमेरिका में इसके प्रीमियर शो की प्री-सेल 1 मिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है, जबकि दुनिया भर के अन्य देशों को मिलाकर ओवरसीज एडवांस बुकिंग 3.5 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है. माना जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म विदेशों में आसानी से 20 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर लेगी.

5 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है ‘रामायण’
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. लगभग 4,000 करोड़ रुपये के बजट से बन रही इस दो पार्ट वाली फ्रैंचाइजी में सितारों की बड़ी फौज नजर आएगी. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे सितारे नजर आएंगे. फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हान्स जिमर के साथ मिलकर तैयार किया है.About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

November 01, 2026, 19:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj