अजमेर सेंट्रल जेल की महिला जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, 2 कैदियों को घर ले जाकर करवाई सफाई

Last Updated:October 07, 2026, 17:36 IST
राजस्थान के अजमेर की सेंट्रल जेल निलंबित महिला जेलर दिव्या चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने यह कार्रवाई उनके कोटा स्थित निवास स्थान से की है. जेलर को दो महिला कैदियों को बिना किसी इजाजत के अपने घर सफाई कराने के लिए बाहर ले जाने के मामले में गिरफ्तार किया था. जांच में खुलासा हुआ कि जेलर साहिबा दोनों महिला बंदियों को किसी सरकारी काम या पेरोल पर नहीं, बल्कि अपने निजी घर पर झाड़ू-पोछा और साफ-सफाई करवाने के लिए ले गई थीं.
अजमेर. राजस्थान के अजमेर सेंट्रल जेल की निलंबित महिला जेलर दिव्या चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उन्होंने जेल अधिकारियों को जानकारी दिए बिना दो महिला बंदियों को जेल से बाहर ले जाकर घर की सफाई करवाई थी. पुलिस ने दिव्या को कोटा स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया है.
मामला 12 जुलाई का है. बताया जा रहा है कि महिला जेलर दिव्या चौधरी जेल में बंद सना और किरण नाम की दो बंदियों को अपने घर पर सफाई करवाने के लिए जेल से बाहर लेकर गई थीं. आरोप है कि दोनों बंदियों को जेल से बाहर ले जाने की जानकारी अधिकारियों को नहीं दी गई थी. मामला सामने आने के बाद दिव्या चौधरी को निलंबित कर दिया गया था. बाद में उन्हें बीकानेर लगाया गया था.
प्रहरी अभी तक है फरार
इस मामले में जेल प्रहरी सोनिया भी आरोपी है. लेकिन वह फिलहाल फरार चल रही है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निलंबित महिला जेलर दिव्या चौधरी को कोटा स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है.
ये था पूरा मामला
अजमेर की हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल में 12 जुलाई को एक मामला सामने आया था. इस पर उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए थे. आरोप थे कि जेलर दिव्या चौधरी और जेल प्रहरी सोनिया चौधरी ने नियमों को दरकिनार करते हुए दो महिला बंदियों को बिना जेल अधीक्षक की अनुमति जेल से बाहर ले गईं. ये वैधानिक प्रक्रिया के पूरी खिलाफ थी.
इनमें एक महिला आजीवन कारावास की सजा काट रही थी, जबकि दूसरी भी सजायाफ्ता बंदी बताई गई थी. दोनों को दोपहर करीब 3 बजे जेल से बाहर ले जाया गया था. कुछ घंटे बाद वापस जेल लाया गया.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 07, 2026, 16:33 IST



