Rajasthan

Baran News: गांवों में सफाई के नाम पर खानापूर्ति? नालियां ओवरफ्लो, रास्तों पर गंदा पानी, बीमारी का खतरा

Last Updated:October 07, 2026, 18:55 IST

Baran News: बारां के शाहाबाद-केलवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था बदहाल है. नालियां गंदगी से अटी हैं, गंदा पानी रास्तों पर फैल रहा है और कचरा पात्र ओवरफ्लो हो रहे हैं. कीचड़ व मच्छरों से ग्रामीण परेशान हैं. विकास अधिकारी ने लापरवाह ठेकेदारों को नोटिस देकर कार्रवाई की बात कही है.नालियों की गंदगी से ओवरफ्लो कचरा पात्र तक, बारां के गांवों में बढ़ी परेशानीZoom

बारां. शाहाबाद-केलवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई गांवों में नालियां लंबे समय से गंदगी से अटी पड़ी हैं. नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी आम रास्तों पर फैल रहा है, जिससे जगह-जगह कीचड़ और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि सफाई व्यवस्था समय पर नहीं होने से मच्छरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और बीमारियों का खतरा बना हुआ है.

क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के वार्डों में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें कचरा जमा है. बारिश या घरों से निकलने वाला पानी नालियों के जरिए बाहर नहीं निकल पा रहा है. इसके चलते गंदा पानी सड़कों और आम रास्तों पर जमा हो रहा है. कई स्थानों पर कीचड़ होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों के मुताबिक सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और छोटे बच्चों को हो रही है. कीचड़ भरे रास्तों से गुजरते समय उनके फिसलने का खतरा बना रहता है. वहीं, दोपहिया वाहन चालक भी कई जगह फिसलकर गिर चुके हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है.

कचरा पात्र भी हो रहे ओवरफ्लो

कई वार्डों में लोगों की सुविधा के लिए कचरा पात्र लगाए गए हैं, लेकिन इनकी नियमित सफाई और कचरा उठाव नहीं होने से वे भी ओवरफ्लो हो रहे हैं. कचरा पात्रों के आसपास कूड़ा बिखरा रहने से गंदगी बढ़ रही है, ग्रामीणों का आरोप है कि कचरा समय पर नहीं उठने से बदबू और मच्छरों की समस्या बनी रहती है. ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई कराने, कचरा पात्रों को समय पर खाली कराने और सड़कों पर जमा गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि सफाई व्यवस्था केवल अभियान के तौर पर नहीं, बल्कि नियमित रूप से होनी चाहिए.

टेंडर नहीं होने से कई पंचायतों में समस्या

इस मामले में विकास अधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि शाहाबाद-केलवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की कई पंचायतों में सफाई व्यवस्था के लिए अभी टेंडर नहीं हुए हैं. वहीं, कुछ पंचायतों में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सफाई का काम ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है. विकास अधिकारी ने कहा कि जिन पंचायतों में टेंडर हो चुके हैं, वहां यदि ठेकेदार नियमित रूप से सफाई नहीं करवा रहे हैं तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा. नियमों के अनुसार संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Baran,Rajasthan

First Published :

October 07, 2026, 18:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj