Sports

अनाया बांगर की महिला क्रिकेट में एंट्री पर बवाल, CA के फैसले पर भड़कीं दिग्गज ऑलराउंडर

होमखेलक्रिकेट

अनाया बांगर की महिला क्रिकेट में एंट्री पर बवाल, CA के फैसले पर भड़कीं दिग्गज

Last Updated:August 28, 2026, 20:03 IST

marizanne kapp criticise cricket australia: दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी ऑलराउंडर मारिजाने काप ने ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर के महिला क्रिकेट में खेलने की मंजूरी पर कड़ी आपत्ति जताई है. काप ने कहा कि अनाया का महिला बिग बैश लीग में खेलना ‘बिल्कुल बेतुका’ होगा और ऐसा नहीं होना चाहिए. मारिजाने काप ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है.अनाया बांगर की महिला क्रिकेट में एंट्री पर बवाल, CA के फैसले पर भड़कीं दिग्गज Zoomमारिजाने काप ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर जताई आपत्ति.

नई दिल्ली. ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का रास्ता खुल गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ट्रांसजेंडर और जेंडर-डाइवर्स खिलाड़ियों से जुड़ी नीति के तहत अनाया के मामले की समीक्षा के बाद उन्हें फिलहाल कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति दी है. अगर वह तय मेडिकल मानदंडों को पूरा करती हैं, तो मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट के लिए भी पात्र हो सकती हैं. हालांकि, इस फैसले पर दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजाने काप ने कड़ी आपत्ति जताई है. काप ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को गलत करार दिया.

काप ने फैसले को बताया ‘बिल्कुल गलत’मारिजाने काप ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की उस रिपोर्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैसले पर नाराजगी जताई. उन्होंने लिखा, ‘Absolutely ridiculous. This should not be allowed.’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, अनाया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या क्षेत्र में कम्युनिटी लेवल की क्रिकेट खेल सकती हैं. मार्च 2027 में उनके सीरम टेस्टोस्टेरोन स्तर की दोबारा जांच होगी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नीति के अनुसार महिला वर्ग की एलीट क्रिकेट में खेलने के लिए खिलाड़ी के सीरम टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम से कम 12 महीने तक 10 nmol/L से नीचे रहना जरूरी है. बोर्ड के अनुसार अनाया मार्च 2027 तक इस शर्त को पूरा कर लेंगी. इसके बाद भी उनकी एलीट क्रिकेट में पात्रता नए ब्लड टेस्ट और बाकी नीति संबंधी शर्तों पर निर्भर करेगी.

CA ने मेडिकल और स्पोर्ट्स रिकॉर्ड की समीक्षा कीअनाया का मामला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों के एक पैनल ने देखा. इस समीक्षा में उनकी मेडिकल हिस्ट्री, सर्जरी, हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन स्तर, क्रिकेट का अनुभव और उनकी खेल क्षमता से जुड़ी जानकारी पर विचार किया गया. अनाया ने बताया कि उन्होंने इस साल मार्च में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई और अब उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का पिछला प्रमुख स्रोत यानी टेस्टिस मौजूद नहीं हैं.

अनाया बोलीं- मुझे टीम में जगह नहीं मिली हैअपने बयान में अनाया ने साफ किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मंजूरी का मतलब किसी टीम में चयन नहीं है. उन्हें सिर्फ दोबारा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जगह बनाने का मौका मिला है. उन्होंने कहा, ‘उन्हें ट्रेनिंग करनी होगी, मुकाबलों में खेलना होगा, प्रदर्शन करना होगा और तभी किसी टीम में जगह हासिल कर पाएंगी.’ अनाया ने कहा, ‘वह अपनी पहचान या अपने अतीत के आधार पर टीम में जगह नहीं चाहतीं, बल्कि अपने प्रदर्शन के दम पर स्थान हासिल करना चाहती हैं.’

महिला क्रिकेट में वापसी के लिए लंबा इंतजारअनाया ने बताया, ‘ट्रांजिशन के दौरान उन्हें एक समय ऐसा लगा था कि शायद क्रिकेट अब उनके लिए संभव नहीं रहेगा. प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से कई साल दूर रहने के बाद अब उन्हें फिर से मैदान पर लौटने का रास्ता मिला है.’ उनका लक्ष्य मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट में खेलना है. नीति की शर्तें पूरी होने पर वह ऑस्ट्रेलिया की महिला बिग बैश लीग के लिए भी चयन की दौड़ में शामिल हो सकती हैं. अनाया ने माना कि महिला क्रिकेट में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और खेल की अखंडता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका मामला ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की खेलों में भागीदारी को लेकर ज्यादा तथ्यपरक और जिम्मेदार चर्चा को बढ़ावा देगा.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 28, 2026, 20:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj