Sports

अभिषेक वर्मा और शुभमन गिल आमने सामने, एक अवार्ड के दो-दो दावेदार, महिला वर्ग में भी भारत का दबदबा

नई दिल्ली. सितंबर महीने में बल्ले से जमकर धमाल मचाने वाले भारत के दो युवा सितारे शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में आमने-सामने हैं. पुरुष वर्ग में इन दोनों के साथ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को शॉर्टलिस्ट किया गया है. वहीं महिला वर्ग में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू के साथ भारत की श्री चरणी और शेफाली वर्मा ने जगह बनाई है.

अभिषेक शर्मा ने सितंबर में चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में 229 रन बनाए. इसमें अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में लगाया गया रिकॉर्ड शतक भी शामिल है. दूसरी तरफ शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे में 333 रन ठोके, जिसमें उनका दूसरा दोहरा शतक भी शामिल रहा. जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

शुभमन गिल

भारत के कप्तान शुभमन गिल पांचवीं बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने की दौड़ में हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में 110 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. गिल ने सिर्फ 133 गेंदों में 223 रन ठोककर वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया. उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 406 रन के विशाल लक्ष्य को महज आठ विकेट हाथ में रहते और 39 गेंद पहले हासिल कर लिया.

सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में लगातार शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने तीन मैचों में 57, 45 और नाबाद 81 रन बनाए. तीन वनडे में उनके नाम कुल 183 रन रहे और स्ट्राइक रेट 92.89 का रहा. गेंदबाजी में भी रजा ने किफायती प्रदर्शन किया और तीन विकेट हासिल किए. उनका इकॉनमी रेट 5.46 रहा. इस दौरान खेले गए तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 90 रन बनाए और दो विकेट भी हासिल किए.

अभिषेक शर्मा

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सितंबर में एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया का ध्यान खींचा. पिछले साल सितंबर में यह अवॉर्ड जीत चुके अभिषेक ने इस बार भी अपनी दावेदारी बेहद मजबूत कर दी है. अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक है. उन्होंने रोहित शर्मा के 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में बनाए शतक का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा. उनका यह शतक किसी भी आईसीसी फुल मेंबर टीम के बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक भी रहा.

महिला वर्ग में भारत की दो दावेदार

श्रीचरणी

भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने सितंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी. उन्होंने सात टी20 इंटरनेशनल मैचों में 18 विकेट हासिल किए और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 3.30 रहा. एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 13 रन देकर दो विकेट झटके. इसके बाद उन्होंने आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में इतिहास रच दिया. चरणी 817 रेटिंग अंक तक पहुंचीं, जो इस फॉर्मेट में किसी गेंदबाज के अब तक के सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हैं.

शेफाली वर्मा

भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सितंबर में बल्ले से जमकर रन बरसाए. उन्होंने 360 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 184.61 रहा. वह महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. शेफाली ने गेंद से भी योगदान दिया और इस दौरान छह विकेट हासिल किए. एशियन गेम्स में भारत के गोल्ड मेडल अभियान में भी उनका अहम योगदान रहा. बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 100 रन बनाए, जबकि श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.

कैसे चुने जाएंगे विजेता?

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के विजेताओं का फैसला अब स्वतंत्र आईसीसी वोटिंग एकेडमी और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों के वोट से होगा. वोटिंग एकेडमी में क्रिकेट जगत के प्रमुख पत्रकार, पूर्व खिलाड़ी, ब्रॉडकास्टर और आईसीसी हॉल ऑफ फेम के सदस्य शामिल होते हैं. वोटिंग एकेडमी के वोट का हिस्सा 90 प्रतिशत होगा, जबकि आईसीसी की वेबसाइट पर वोट करने वाले प्रशंसकों के वोट की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत होगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj