पुष्कर की पहाड़ियों में दफन हुआ हरियाणा के संदीप जाट की मौत का राज, लापता होने के 1 महीने बाद मिली सड़ी गली लाश

Last Updated:October 06, 2026, 12:58 IST
Pushkar Latest News : हरियाणा के जिंद से राजस्थान के पुष्कर घूमने आए टूरिस्ट की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. उसका शव पुष्कर के सावित्री माता पहाड़ी क्षेत्र में मिला है. शव काफी पुराना हो जाने के कारण सड़ गल चुका था. यह टूरिस्ट एक महीने पहले लापता हुआ था. उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था. अब उसका शव मिला है. टूरिस्ट की मौत कैसे हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.3 अक्टूबर को संदीप का मोबाइल मिला था. उसके बाद तलाश तेज की गई तो उसकी लाश मिली.
अजमेर. अजमेर जिले में स्थित राजस्थान की प्रसिद्ध तीर्थ स्थली पुष्कर घूमने आए हरियाणा के युवक संदीप जाट का सड़ा गला शव मिला है. संदीप पिछले महीने अपने परिवार के साथ पुष्कर घूमने आया था. यहां आने के एक दिन बाद ही वह लापता हो गया था. उसके बाद संदीप के परिजन और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया. करीब एक महीने से संदीप को ढूंढ रहे परिजनों की तलाश का सोमवार को दुखद अंत हो गया. संदीप का शव मिलने की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. संदीप की मौत कैसे हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.
हरियाणा के जींद निवासी संदीप जाट (30) का शव सोमवार को सड़ी-गली अवस्था में पुष्कर क्षेत्र की सावित्री माता पहाड़ी क्षेत्र में मिला. सूचना मिलते ही पुष्कर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को लोगों के सहयोग से पहाड़ी से नीचे लाकर कब्जे में लिया. केस के जांच अधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि संदीप अपने परिजनों के साथ 5 सितंबर को पुष्कर घूमने आया था. संदीप और उसका परिवार यहां जाट विश्राम स्थली में ठहरा हुआ था.
3 अक्टूबर को संदीप को संदीप का मोबाइल मिलाअगले दिन 6 सितंबर को संदीप परिजनों को बिना बताए निकल गया. उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला. परिजनों ने 8 सितंबर को पुष्कर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस के साथ परिजन भी लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे. करीब एक महीने से चल रही तलाश के बीच पुलिस को 3 अक्टूबर को संदीप को लेकर अहम सुराग हाथ लगा. सावित्री माता पहाड़ी के आसपास संदीप का मोबाइल मिला.
मौत के कारणों का अभी तक नहीं हो पाया है खुलासामोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश तेज कर दी. इसी आधार पर खोजबीन करते हुए सोमवार को पहाड़ी क्षेत्र में संदीप का शव बरामद हुआ. शव काफी पुराना हो चुका था. इसके कारण संदीप की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस घटनास्थल और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है. जांच अधिकारी मीणा के अनुसार शव को हॉस्पिटल में सुरक्षित रखवाया गया है. मंगलवार को मेडिकल बोर्ड की टीम से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
About the Authorसंदीप राठौड़
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 06, 2026, 12:58 IST



