Rajasthan

अलवर में 15 साल की छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म, मामा के पहुंचते ही मौके से भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

Last Updated:August 23, 2026, 12:31 IST

Alwar Minor Rape Case: अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि छात्रा के नाना-नानी के घर से बाहर जाने के दौरान महेंद्र गुर्जर घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया. इसी दौरान छात्रा का मामा अचानक घर पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग निकला. छात्रा ने मामा को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पीड़िता के पिता ने अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और मामले से जुड़े साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

अलवर में 15 साल की छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म, मामा पहुंचा तो भागा आरोपीZoomअलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म

अलवर. राजस्थान के अलवर स्थित अरावली विहार थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि महेंद्र गुर्जर नाम का व्यक्ति उस समय छात्रा के घर में घुस गया, जब वह घर पर अकेली थी. छात्रा के नाना-नानी किसी काम से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के दौरान छात्रा का मामा अचानक घर पहुंच गया. मामा के घर पहुंचते ही आरोपी घबरा गया और मौके से भाग निकला.

इसके बाद छात्रा ने अपने मामा को पूरी घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश के साथ घटनास्थल और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए कार्रवाई कर रही है.

नाना-नानी के साथ रहकर पढ़ती है छात्रा

बताया जा रहा15 वर्षीय छात्रा अलवर में अपने नाना-नानी के पास रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है. घटना के समय उसके नाना-नानी किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. छात्रा घर पर अकेली थी. आरोप है कि इसी दौरान महेंद्र गुर्जर चुपचाप घर में घुस गया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया.

मामा के पहुंचते ही मौके से भागा आरोपी

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान छात्रा का मामा अचानक घर पहुंच गया. मामा को घर में आता देखकर आरोपी घबरा गया और मौके से भाग निकला. इसके बाद छात्रा ने अपने मामा को घटना के बारे में जानकारी दी. मामा ने परिवार के अन्य सदस्यों को बताया और पुलिस को सूचना दी गई.

पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने अरावली विहार थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है. पुलिस मामले में आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किस तरह घर में दाखिल हुआ. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 23, 2026, 12:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj