Weekly Horoscope 24 To 30 August 2026 Raksha Bandhan week on saptahik rashifal | रक्षाबंधन साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त तुला, कुंभ समेत 6 राशियों

Weekly Horoscope 24 to 30 August 2026: अगस्त का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह सावन पूर्णिमा, भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण भी घटित होगा. रक्षाबंधन के इस सप्ताह शुक्र चित्रा नक्षत्र में तो बुध पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. साथ ही इस सप्ताह सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग, सूर्य, बुध और केतु की युति से त्रिग्रही योग, गुरु के उच्च राशि में होने से हंसराज योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का लाभ सिंह, तुला, कुंभ समेत 6 राशियों को मिलने वाला है. वहीं मिथुन, कन्या, वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं अगस्त का अंतिम सप्ताह 24 से 30 अगस्त मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Mesh Weekly Rashifal)अगस्त के अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों की चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है और रक्षाबंधन की वजह से घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा. लव लाइफ से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापारी वर्ग के जातकों को अपने व्यापार से अच्छी मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है. यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है. स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है. अचानक धन लाभ की स्थितियां सामने आ सकती है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)अगस्त के अंतिम सप्ताह वृषभ राशि वालों की चल रही उलझनों में कमी होती नज़र आएगी और रक्षाबंधन की वजह से घर में कोई खास व्यक्ति आ सकता है, जिससे सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे. रुके तथा अटके कार्यों को गति प्राप्त होगी. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा कमर दर्द की शिकायत हो सकती है. विदेश यात्रा की योजना बन सकती है. संतान के साथ बढ़िया समय व्यतीत कर सकते है. वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां में राहत महसूस कर सकते है. व्यावसायिक धन लाभ की प्राप्ति के अच्छे आसार बन सकते है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Mithun Weekly Rashifal)मिथुन राशि वालों के लिए अगस्त का अंतिम सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह लव लाइफ में किसी गलतफहमी की वजह से परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है. इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें और यात्रा करते समय अपने सामान की देखभाल भी करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. हालांकि सप्ताह के अंत में रक्षाबंधन की वजह से स्थिति में सुधार आएगा और बहन-भाई धूमधाम से यह पर्व मनाएंगे.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Kark Weekly Rashifal)कर्क राशि वालों को अगस्त के अंतिम सप्ताह किसी पुरानी चली आ रही समस्या में राहत मिल सकती है और रक्षाबंधन की वजह से किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका भी मिल सकता है. किसी भी प्रकार के जमीन -जायदाद तथा मकान से सम्बंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी. माताजी से लाभ तथा सुखों की प्राप्ति हो सकती है और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे. इस सप्ताह आप अपने साज-सज्जा के ऊपर अधिक व्यय कर सकते है तथा घर के लिए किसी प्रकार के सामान की खरीदारी कर सकते हैं. जीवनसाथी से अनबन होने की आशंका बन रही है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Singh Weekly Rashifal)सिंह राशि वाले रक्षाबंधन के इस सप्ताह काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और पराक्रम के सहारे सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे. इस सप्ताह ग्रहों की स्थितियां आपके लिए शुभ रहेंगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रक्षाबंधन की वजह से घर का माहौल अच्छा रहेगा और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. धन संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी और सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाने की स्थिति में होंगे. खुद का बिजनेस करने वालों को इस सप्ताह अच्छा फायदा होगा और परिवार की जरूरतों को पूरा ध्यान रखेंगे.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Kanya Weekly Rashifal)कन्या राशि वालों के लिए रक्षाबंधन का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह व्यापारियों को अपने बिजनेस की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान होने के योग बन रहे हैं. कन्या राशि वाले इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने और बिना सोच-विचार के निवेश करने से बचें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि रक्षाबंधन की वजह से कुछ दिन आप काफी व्यस्त रहेंगे. हालांकि रक्षाबंधन की वजह से घर का माहौल अच्छा रहेगा और मन की चिंताएं भी दूर होंगी.
तुला साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Tula Weekly Rashifal)तुला राशि वालों के लिए अगस्त का अंतिम सप्ताह फलदायक रहने वाला है. रक्षाबंधन की वजह से व्यापारियों को अच्छा धन लाभ होगा और कई दिनों तक काफी व्यस्त भी नजर आएंगे. घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे सभी परिवार के सदस्य काफी प्रसन्न नजर आएंगे लेकिन आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं. इस सप्ताह आप अपने लिए कुछ कपड़े तथा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी पर खर्चा कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है. पुरानी चल रही कोई बीमारी ठीक होती नज़र आएगी.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)रक्षाबंधन का यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. नौकरी करने वालों को रक्षाबंधन की छुट्टी मिलने में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से काफी परेशान रहेंगे. वहीं इस राशि के व्यापारियों को लापरवाही की वजह से नुकसान होने की आशंका बन रही है. इस सप्ताह अपने साथ-साथ परिवार की सेहत का ध्यान रखें और आलस्य से दूर रहें. हालांकि भाई-बहन के पर्व की वजह से किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलकात हो सकती है और बैठकर पुरानी यादें ताजा करेंगे.
धनु साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)रक्षाबंधन के इस सप्ताह धनु राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है और भाग्य के सहयोग के चलते आपके कई कार्य पूर्ण होते रहेंगे. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को इस सप्ताह सफलता प्राप्त हो सकती है. वहीं व्यापार से संबंधित लोगों को धन लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे है. रक्षाबंधन की वजह से घर का माहौल अच्छा रहेगा और कई लोगों को रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा. पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है. मां तथा मकान से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है.
मकर साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Makar Weekly Rashifal)मकर राशि वालों के लिए अगस्त का अंतिम सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा कोर्ट कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को रक्षाबंधन की छुट्टी मिलने में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से काफी परेशान रहेंगे. धार्मिक कार्य तथा तंत्र मंत्र में झुकाव बढ़ सकता है और सुख सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहसबाजी होने की आशंका बन रही है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)अगस्त का अंतिम सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए भाग्य का पूर्ण सहयोग प्रदान करने वाला रहेगा. रक्षाबंधन की वजह से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और घर में नए नए पकवान भी बनेंगे. नौकरी कर रहे जातकों को रक्षाबंधन की छुट्टी मिल सकती है, जिसकी वजह से काफी खुश नजर आएंगे. साथ ही ऑफिस में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती हैं. आय के नए श्रोत उभर कर सामने आ सकते है और नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ सकते है जो लाभदायक रहेंगे. लव लाइफ को लेकर स्थितियां अच्छी हो सकती है और जातकों के चल रहे इन रिश्तों को विवाह की मंजूरी मिल सकती है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 अगस्त 2026 (Meen Weekly Rashifal)मीन राशि वालों के लिए अगस्त का अंतिम सप्ताह कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ मामलों में परेशानी वाला रहेगा. घर की साज सज्जा के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं और अधिक खर्च की वजह से कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है. भाइयों के साथ मनमुटाव उभर सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए बोलचाल बंद हो सकती है.



