आनंद इंटरनेशनल कॉलेज में एकोना-2026 का आगाज, सुनंदा शर्मा के गानों पर युवा झूमे, विजेताओं को मिले लाखों के इनाम

Last Updated:November 01, 2026, 15:09 IST
Anand International College Event: आनंद इंटरनेशनल कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘एकोना-2026’ का शानदार आगाज हुआ. कार्यक्रम में 50 से अधिक कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया. मशहूर गायिका सुनंदा शर्मा की प्रस्तुतियों पर हजारों युवा झूम उठे. इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लाखों रुपए के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
ख़बरें फटाफट
आनंद इंटरनेशनल कॉलेज में ‘एकोना-2026’ का आगाज
जयपुर: जयपुर स्थित आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘एकोना-2026’ का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया. ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ थीम पर आयोजित इस समारोह में संगीत, मनोरंजन और विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शानदार संगम देखने को मिला. आयोजन में जयपुर सहित प्रदेश भर के 50 से अधिक प्रमुख कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया.
समारोह के दौरान आयोजित तकनीकी, सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. दो दिनों तक चले इस महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ मनोरंजन और आपसी संवाद का एक मंच प्रदान किया.
लाइव म्यूजिक का जबरदस्त उत्साहवार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की लाइव म्यूजिकल प्रस्तुति रही, जिनके लोकप्रिय गानों पर हजारों युवाओं की भीड़ जमकर थिरकी. इसके साथ ही, कार्यक्रम के पहले दिन भजन क्लबिंग ग्रुप ‘भजमन बीट्स’ की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने भी युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. पूरे परिसर में दो दिनों तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लाइव म्यूजिक का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
पोद्दार कॉलेज की वेदांशी एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त कियाउत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. फैशन शो में महाराजा कॉलेज की टीम ने बाजी मारी, जबकि ग्रुप डांस में पोद्दार कॉलेज की वेदांशी एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता में प्रियांशु तोमर, कोड क्लैश में यनीचल देवतवाल और आईपीएल ऑक्शन प्रतियोगिता में देव कुमार बैरवा एंड टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता का परचम लहराते हुए जीत हासिल की.
लाखों रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित हुए विजेताकॉलेज प्रबंधन की ओर से विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं के लिए लाखों रुपये के नकद पुरस्कार रखे गए थे. भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में कॉलेज चेयरमैन मनोज मित्तल, ट्रेजरार अंजू मित्तल, वाइस चेयरपर्सन मोनिका मित्तल अग्रवाल एवं विशेष अतिथि मधुप अग्रवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर वाइस चेयरपर्सन मोनिका मित्तल अग्रवाल ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की और सफल आयोजन के लिए कॉलेज परिवार को बधाई दी.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 01, 2026, 15:09 IST



