Entertainment

‘आप हमारे असली हीरो हैं’, कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल हुए ‘फौदा’ फेम एक्टर, देना चाहते हैं खास सम्मान

Last Updated:October 02, 2026, 20:00 IST

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया तारीफ कर रही है. उन्होंने गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद फ्लाइट को हाइजैक होने से रोका और 174 इजरायली यहूदियों की जान बचाई. अब वेब सीरीज ‘फौदा’ में एली का किरदार निभाने वाले स्टार याकोव जादा ने कैप्टन स्मित मच्छार का आभार जताया है. उन्होंने ‘न्यूज18’ से खास बातचीत में कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का असली हीरो बताया. वे चाहते हैं कि इजरायल में किसी सड़क का नाम कैप्टन स्मित के नाम पर हो, जिसके खातिर वे इजरायल सरकार से गुजारिश भी करेंगे.

ख़बरें फटाफट

'आप हमारे असली हीरो हैं', कैप्टन स्मित की बहादुरी के कायल हुए 'फौदा' एक्टरZoomकैप्टन स्मित मच्छार एक असली हीरो हैं. (फोटो साभार: Instagram@yaakovzadadaniel)

नई दिल्ली: कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस संयम और बहादुरी के साथ करीब 175 यात्रियों की जान बचाई, वह असाधारण है. इजरायल समेत पूरी दुनिया उनका आभार जता रही है. उन्होंने अपनी बहादुरी से भारतीयों को गर्व से भर दिया. भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार पहले ही उन्हें खास सम्मान देने की बात कर चुके हैं. अब इजरायल की मशहूर वेब सीरीज ‘फौदा’ के स्टार एक्टर याकोव जादा ने उनका आभार जताया है. उन्होंने ‘न्यूज18′ से खास बातचीत में कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व जताते हुए कहा कि हम इजरायल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित करना चाहते हैं. वह असल जिंदगी के हीरो हैं. मैं इजरायल सरकार से गुजारिश करूंगा कि किसी सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाए.’

दो दिन पहले दुबई की फ्लाइट में सवार ओमान के पायलट ने इसे हाइजैक करने की कोशिश की थी, जिसे कैप्टन स्मित मच्छार ने क्रू और यात्रियों के साथ मिलकर नाकाम कर दिया. इसे पूरी दुनिया ने सुना और देखा. जब एक्टर से घटना पर कमेंट करने को कहा, तो उन्होंने दुख जताते हुए कहा, ‘सबसे पहले यह जानना दुखद है कि लोग इजरायली लोगों को मारना चाहते हैं, चाहे वे कहीं भी हों. फ्लाइट में हों, सड़क पर हों, यूरोप में हों या अमेरिका में हों. लोग इजरायलियों पर हमला करने या उन्हें मारने की कोशिश करते हैं. ऐसा हमेशा होता रहा है. यह बहुत दुखद और चौंकाने वाली बात है. आपको हमेशा सतर्क रहना पड़ता है कि कहीं कोई आप पर हमला न कर दे. इजरायल के बनने के समय से ही ऐसा होता आ रहा है.’

कैप्टन स्मित मच्छार का जताया आभारएक्टर याकोव जादा ने फिर कैप्टन स्मित पर कहा, ‘कैप्टन स्मित अभी इजरायल में एक हीरो हैं. हम उनकी हिम्मत और जिस तरह से उन्होंने रिएक्ट किया, उसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं. यह कोई आम बात नहीं है. इजरायल में अभी उन्हें बहुत सम्मान दिया जा रहा है. मुझे यकीन है कि इजरायल के सभी परिवार और लोग उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं. आपने जो किया और जिस तरह से काम किया, उसके लिए धन्यवाद. हम आपके इजरायल आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आपको वह सम्मान दिया जा सके, जिसके आप हकदार हैं. बहुत-बहुत धन्यवाद कैप्टन स्मित.’ जब न्यूज18 की रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या इजरायली लोग उन्हें कोई बड़ा सम्मान या कोई मेडल देंगे, तो वे बोले, ‘हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और इजरायल के सभी लोग वहां मौजूद होंगे. उन्होंने 175 लोगों की जान बचाई है. यह 175 इजरायली यहूदी लोगों की बात नहीं है. आजकल ऐसी चीजें आम नहीं हैं.’

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj