‘भारत हमेशा निभाएगा अपनी दोस्ती’: PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’

होमदुनियाअन्य देश
PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दाराजली दुस्तलिक’
Last Updated:August 30, 2026, 15:12 IST
पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है. उन्हें ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’ ऑर्डर से देश के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने सम्मानित किया. पीएम मोदी ने मंच से इसे दोनों देशों के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित किया. संयुक्त प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरे मित्र और उज्बेकिस्तान के आर्थिक विकास के जनक ने इस पूरे क्षेत्र में एक रोल मॉडल के तौर पर काम करके दिखाया है.”पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा गया.
ताशकंद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्तलिक’ ऑर्डर प्रदान किया गया. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया. उन्होंने कहा, “भारत-उज्बेकिस्तान की ऐतिहासिक दोस्ती और व्यापक राजनीतिक साझेदारी मजबूत करने में योगदान के लिए पीएम मोदी को ये सम्मान दिया गया है. राजनीतिक, व्यापारिक, आर्थिक और निवेश संबंधों को विकसित करने में पीएम मोदी की अहम भूमिका के साथ ही दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग मजबूत करने में विशेष योगदान के मद्देनजर पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजा गया.”
‘140 करोड़ भारतीयों का सम्मान’सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. उन्होंने उज्बेकिस्तान की सरकार और राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव का आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि उज्बेकिस्तान और भारत के रिश्तों की असली पहचान ‘दोस्तलिक’ यानी मित्रता है. उन्होंने कहा, “दोस्तलिक शब्द में ही भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों के केंद्र में जो भावना है, उसका बहुत ही उत्तम तरीके से प्रकटीकरण हो रहा है.” उन्होंने दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती और साझा विरासत का भी जिक्र किया.
‘सम्मान को साझा विरासत को समर्पित किया’प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस सर्वोच्च सम्मान को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं और इसे भारत-उज्बेकिस्तान की सदियों पुरानी मित्रता तथा साझा विरासत को समर्पित करते हैं. उन्होंने कहा कि उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के प्रति उनकी दोस्ती ने दोनों देशों के संबंधों को लगातार मजबूत किया है. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते अब ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के नए स्तर पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के संबंध लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं.
‘अवार्ड अपने साथ बड़ी जिम्मेदारी लाता है’सम्मान को लेकर पीएम मोदी ने जिम्मेदारी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि किसी पुरस्कार से गौरव और सम्मान तो मिलता ही है, लेकिन उसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है. उन्होंने उज्बेकिस्तान की धरती से वहां के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारत कभी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेगा और दोनों देशों की दोस्ती को पूरी तरह निभाएगा. पीएम मोदी ने सम्मान के लिए उज्बेकिस्तान के लोगों, सरकार और राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव का भारत की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया.
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 30, 2026, 14:51 IST



