‘इसलिए साबित हो गया’, कंगना रनौत के तंज पर तापसी पन्नू का पलटवार, बिना नाम लिए दिया करारा जवाब

Last Updated:August 23, 2026, 22:49 IST
कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच पुरानी जुबानी जंग एक बार फिर चर्चा में आ गई है. कंगना ने हाल ही में बिना नाम लिए तापसी पर निशाना साधा और उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ तक कह दिया. इसके बाद अब तापसी ने भी सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए ऐसा पोस्ट किया है, जिसे कंगना के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्होंने बहुत छोटा सा पोस्ट किया है कि साबित हो गया. इस पर उन्होंने किसी का जिक्र भी नहीं किया है, लेकिन लोग इसे उनके विवाद से जोड़कर देख रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
तापसी ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली. कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है. कंगना ने तापसी को अपनी ‘सस्ती कॉपी’ कहा था. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमला किया था. सांसद कंगना ने तापसी पर हाल ही में भी निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है. लेकिन अब तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर बिना कंगना रनौत का नाम लिए, करारा जवाब दिया है.
तापसी पन्नू और कंगना का भले ही आमने सामने आकर कोई विवाद न हुआ हो, लेकिन पोस्ट के जरिए और अपने बयानों में दोनों एक दूसरे पर जमकर अपना गुस्सा निकालती हैं. जब से कंगना ने उन्हें सस्ती कॉपी कहा था, तब से लेकर आज तक उनका ये विवाद खत्म नहीं हुआ है. अब तापसी का पोस्ट फिर से वायरल हो रहा है और लोग इसे उनके विवाद से जोड़ रहे हैं.
बिना नाम लिए साधा निशाना
दरअसल, कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी. हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. पोस्ट में कंगना ने एक्ट्रेस पर उनकी परवरिश और माता-पिता को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाया था.उनकी पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई. इसी बीच तापसी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने सिर्फ लिखा, ‘इसलिए साबित हो गया.’ लेकिन तापसी ने अपने पोस्ट में कहीं भी कंगना का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट का समय और कंगना की हालिया टिप्पणी को देखते हुए लोग इसे उसी विवाद से जोड़ रहे हैं.
वायरल हुआ तापसी का पोस्ट
कंगना को लेकर पहले भी बोल चुकी हैं तापसी
हाल ही में तापसी ने कंगना के साथ अपने रिश्ते और उनके बीच चल रहे विवाद को लेकर भी बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह कंगना से व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिली हैं. हालांकि, कंगना को लेकर उनकी राय उनके बातचीत करने के तरीके और चीजों को देखने के अंदाज से बनी है. तापसी ने कहा था कि किसी इंसान का बात करने का तरीका और चीजों को देखने का नजरिया उसके बारे में काफी कुछ बता देता है. उनके मुताबिक, लोगों के सामने इतना कुछ मौजूद है कि हर कोई खुद तय कर सकता है कि कौन किस तरह का है और उसकी सोच कैसी है.
बता दें कि उनका ये विवाद साल 2019 से चल रहा है. ये विवाद कोई नया नहीं है. दोनों अभिनेत्रियों के बीच साल 2019 में जुबानी तकरार शुरू हुई थी. उस समय कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को सोशल मीडिया पर ‘कंगना की सस्ती कॉपी’ कहा था. इस टिप्पणी के बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 23, 2026, 22:49 IST



