VIDEO: हथकड़ी पहनाकर ले गई पुलिस, अब किस कांड में फंसे इंग्लैंड के क्रिकेटर?

होमखेलक्रिकेट
VIDEO: हथकड़ी पहनाकर ले गई पुलिस, अब किस कांड में फंसे इंग्लैंड के क्रिकेटर?
Last Updated:August 23, 2026, 22:46 IST
Brydon Carse Handcuffed: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. डर्बी नाइटक्लब के बाहर से उनका हथकड़ी पहने हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है. काउंटी मुकाबले के बाद हुई इस शर्मनाक हरकत पर संज्ञान लेते हुए ईसीबी ने कड़े तेवर अपनाकर जांच बिठा दी है. इस बड़े विवाद के बाद लॉर्ड्स टेस्ट से पहले स्टार खिलाड़ी का बाहर होना तय माना जा रहा है. तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पुलिस हथकड़ी पहनाकर ले गई.
नई दिल्ली. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स एक नए विवाद में फंस गए हैं. डर्बी के एक नाइटक्लब के बाहर हुई एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है. इस वीडियो में कार्स को चार पुलिस अधिकारियों द्वारा हथकड़ी लगाकर ले जाया जाता हुआ देखा गया है, जिससे इंग्लैंड क्रिकेट में सनसनी फैल गई है.
यह पूरी घटना तब घटी जब डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी डर्बी में काउंटी चैंपियनशिप के एक मुकाबले में शानदार जीत का जश्न मना रहे थे. डरहम ने डिवीजन टू के इस मैच में डर्बीशायर को 338 रनों के विशाल अंतर से हराया था. इस मुकाबले में ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) और उनके साथी तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स दोनों डरहम की तरफ से खेल रहे थे. मैच के बाद शनिवार की रात को खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए शहर के एक नाइटक्लब पहुंचे थे, जहां कथित तौर पर यह अप्रिय घटना घटी.
🚨 Brydon Carse handcuffed after nightmare incident 🚨
– England Cricketer Brydon Carse in handcuffed being led away from a club by police officers.
– Brydon Carse was seen in nightclub with his England teammates Mathew Potts.
England cricket statement :



