World

उजड़ा चमन बन गया अमेरिकी बाहुबली, पटाया पहुंचा USS अब्राहम लिंकन, देखने में लग रहा कबाड़- USS Abraham Lincoln Rust Photo

Last Updated:September 03, 2026, 09:31 IST

अमेरिका का विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन 9 महीने से ज्यादा समय तक समुद्र में तैनात रहने के बाद थाईलैंड पहुंचा. नई तस्वीरों में जहाज के बाहरी हिस्से पर जंग, काई और उखड़ा हुआ रंग दिखा. तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी हालत पर तंज कर रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह लंबी तैनाती के कारण हुई सामान्य टूट-फूट है और जहाज की काम करने की क्षमता पर असर नहीं पड़ा है.उजड़ा चमन बन गया अमेरिकी बाहुबली, पटाया पहुंचा USS अब्राहम लिंकनZoomUSS अब्राहम लिंकन.

अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) की नई तस्वीरें सामने आने के बाद इसकी हालत चर्चा में है. करीब 9 महीने से ज्यादा समय तक समुद्र में रहने के बाद यह युद्धपोत बुधवार को थाईलैंड के लैम चाबांग बंदरगाह पहुंचा. तस्वीरों में जहाज के बाहरी हिस्से पर कई जगह जंग दिखाई दे रही है. पानी के पास हरे रंग की काई भी जमी है. कुछ जगहों पर रंग उतर गया है. तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. वहीं अब पोर्ट पर आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है. ये एयरक्राफ्ट कैरियर करीब 286 दिन बाद ऐसे बंदरगाह पर पहुंचा है, जहां उसके चालक दल को आराम करने का मौका मिला है.

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि अमेरिका का यह जहाज पहले ताकत दिखाता था, अब टिटनेस का खतरा दिखा रहा है. यह जहाज की हालत पर किया गया तंज है. वहीं एक ने तंज कसते हुए कहा कि इस जहाज की शक्ल दिखा रही है कि ये हारी हुई सेना का जहाज है. हालांकि, जानकार इसे युद्ध में हुए नुकसान से नहीं जोड़ रहे हैं. रिटायर्ड अमेरिकी नौसेना अधिकारी रॉबर्ट मुरेट ने कहा कि इतनी लंबी तैनाती के बाद इस तरह की जंग और रंग उतरना सामान्य है. उनके मुताबिक इसका असर जहाज के काम करने पर नहीं पड़ा है.

9 महीने से ज्यादा समय तक समुद्र में

USS अब्राहम लिंक नवंबर 2025 में सैन डिएगो से रवाना हुआ था. शुरुआत में इसे पैसिफिक इलाके में भेजा गया था. बाद में इसे मिडिल ईस्ट भेज दिया गया. वहां यह ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान में शामिल रहा. 28 फरवरी को शुरू हुए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में भी इसने हिस्सा लिया. इसके बाद कई महीनों तक यह इलाके में तैनात रहा. बाहर जंग, कई जगह रंग उतरना, पानी के पास काई जमा होना लंबी तैनाती का असर दिखाता है.

थाईलैंड में सुरक्षा बढ़ी

USS अब्राहम लिंकन के पहुंचते ही लैम चाबांग बंदरगाह के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आम लोगों को जहाज के पास जाने की इजाजत नहीं है. बंदरगाह के उप निदेशक एशियन नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक वीरचत फुत्थराक्सा ने कहा कि यह अमेरिकी सैन्य जहाज है. इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. कई लोग इस विशाल जहाज को देखने पहुंचना चाहते थे. लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें पास जाने की अनुमति नहीं दी गई.

जहाज के साथ सैनिकों की थकान भी चर्चा में

USS Abraham Lincoln की हालत के साथ उसके चालक दल की परेशानी भी चर्चा में रही है. पिछले कुछ समय से जहाज पर सैनिकों के मनोबल और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठे हैं. पिछले महीने एक सैनिक के समुद्र में कूदने के बाद उसे बचाया गया था. एक और व्यक्ति के ऐसा करने की कोशिश की खबर भी सामने आई थी.

About the AuthorYogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…

और पढ़ेंFirst Published :

September 03, 2026, 09:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj