National Celiac Awareness Day: ऐसी बीमारी जिसमें रोटी भी बन सकती है दुश्मन, जानें क्या है सीलिएक डिजीज, लक्षण और बचाव

Last Updated:September 12, 2026, 08:04 IST
What Is Celiac Disease: अगर आपको लंबे समय से पेट से जुड़ी समस्याएं, एनीमिया या लगातार थकान की शिकायत रहती है, तो इसे नॉर्मल समस्या समझकर नजरअंदाज न करें. हो सकता है आप ग्लूटेन सेंसिटिव हो और ये दिक्कतें रोटी, ब्रेड जैसी चीजों के खाने से हो रही हो. मेडिकल भाषा में इसे सीलिएक डिजीज भी कहा जाता है.
ख़बरें फटाफट
National Celiac Awareness Day: सीलिएक एक ऐसी ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसके बारे में अभी भी बहुत कम लोग जानते हैं. लेकिन दुनिया भर में लाखों लोग इससे जूझ रहे हैं. इसलिए जागरूकता के लिए 13 सितंबर को सीलिएक अवेयरनेस डे 2026 के रूप में बनाया जाता है. इस बीमारी में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) ग्लूटेन नामक प्रोटीन के खिलाफ रिएक्शन करने लगती है. ग्लूटेन वाले फूड्स छोटी आंत (Small Intestine) की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचने लगते है. जिससे शरीर भोजन से जरूरी पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता.
यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है और कई बार इसके लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग इसे गैस, अपच या पेट की साधारण समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में समय पर पहचान न होने पर एनीमिया, हड्डियों की कमजोरी, कुपोषण और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
क्या है सीलिएक रोग?सीलिएक रोग एक जेनेटिक और ऑटोइम्यून कंडीशन है. इसमें ग्लूटेन खाने पर शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम छोटी आंत को नुकसान पहुंचाती है. ग्लूटेन मुख्य रूप से गेहूं, जौ (Barley) और राई (Rye) में पाया जाता है. ऐसे में जब सीलिएक डिजीज के मरीज इससे बनी चीजों का सेवन करते हैं तो समस्या होने लगती है और शरीर विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है.
सीलिएक रोग के सामान्य लक्षण– बार-बार दस्त या कब्ज– पेट फूलना और गैस बनना– पेट दर्द– बिना कारण वजन घटना– लगातार थकान महसूस होना– आयरन की कमी से एनीमिया– मुंह में छाले– सिरदर्द और जोड़ों में दर्द– बच्चों में विकास की गति धीमी होना
किन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए– गेहूं और उससे बने उत्पाद– मैदा, ब्रेड, बिस्कुट, केक– पास्ता और नूडल्स– जौ (Barley)– राई (Rye)– माल्ट फूड्स– पैकेज्ड स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड
बचाव और इलाज कैसे करें?सीलिएक रोग को पूरी तरह रोकने का कोई प्रमाणित तरीका नहीं है, लेकिन इसका सबसे प्रभावी उपचार जीवन भर ग्लूटेन-फ्री डाइट अपनाना है. चावल, दालें, फल, सब्जियां, आलू, अंडे और अधिकांश नेचुरल फूड्स सेफ माने जाते हैं. निदान के लिए डॉक्टर ब्लड टेस्ट और जरूरत पड़ने पर एंडोस्कोपी की सलाह दे सकते हैं.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 12, 2026, 08:04 IST



