‘एक्टिंग तो मेरे गले पड़ गई थी’ बिना किसी कोर्स के कैसे स्टार बने रघुबीर यादव? संगीत से तलाशते किरदारों की रूह

Last Updated:September 30, 2026, 18:11 IST
शो ‘हुंकार : द रोर’ में एक्टर रघुबीर यादव का दिलचस्प रोल है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है. वे इसकी सफलता से बेहद खुश हैं. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कोई एक्टिंग कोर्स नहीं किया है, बल्कि अभिनय उनकी जिंदगी में किस्मत से आया था और वह किरदारों को संगीत के जरिए समझते हैं. जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे इस शो की कहानी आस्था, ताकत और इंसाफ के इर्द-गिर्द घूमती है.
ख़बरें फटाफट
रघुबीर यादव ने अपने करियर पर बात की. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: दिग्गज एक्टर रघुबीर यादव इन दिनों अपने शो ‘हुंकार : द रोर’ को लेकर दर्शकों से मिल रहे रिएक्शन से काफी खुश हैं. उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने करियर और एक्टिंग को लेकर एक दिलचस्प बात शेयर की. उन्होंने बताया कि एक्टिंग उनकी जिंदगी में किसी प्लान के तहत नहीं, बल्कि किस्मत से आई और बाद में उन्हें यह काम पसंद आने लगा.
रघुबीर यादव ने कहा, ‘मैं किरदारों को म्यूजिक के जरिए सोचता हूं, इससे मेरे लिए किरदार को समझना आसान होता है. म्यूजिक में जो भावनाएं होती हैं, वो बहुत जल्दी आपके पास आती हैं. आप जिस मूड में होते हैं, जिस तरह जिंदगी जी रहे होते हैं, जिस तरह खुश होते हैं, उसी तरह का म्यूजिक आपके पास जल्दी आता है. बचपन से ही मेरा म्यूजिक से जुड़ाव रहा है. एक्टिंग तो मेरे गले पड़ गई थी. इसलिए मुझे इसे करना पड़ा.’
एक्टिंग का नहीं किया कोई कोर्सरघुबीर ने आगे कहा, ‘एक एक्टर के लिए सिर्फ एक्टिंग जानना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे कई दूसरी चीजों की भी समझ होनी चाहिए. बतौर एक्टर हर चीज सीखना बहुत जरूरी है, जिसमें म्यूजिक भी शामिल है. मेरा मानना है कि पूरी दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसके बारे में एक एक्टर को नहीं पता होना चाहिए. इसलिए मैंने एक्टिंग में कोई कोर्स नहीं किया. मैंने स्टेज क्राफ्ट में स्पेशलाइजेशन किया.’
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है ‘हुंकार’‘हुंकार : द रोर’ की कहानी ताकत, आस्था और प्रभाव की दुनिया के बीच आगे बढ़ती है. शो में 17 साल की मीनू रावत एक आध्यात्मिक शख्स पर गंभीर आरोप लगाती है. इसके बाद मामले की जांच शुरू होती है और कहानी कोर्टरूम तक पहुंचती है. मीनू के आरोपों के जरिए शो आस्था, ताकत और इंसाफ के बीच के जटिल रिश्ते को सामने लाता है. शो में ‘सैयारा’ से चर्चा में आईं एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने मीनू रावत का किरदार निभाया है. फातिमा सना शेख एसीपी जसलीन सिंह के रोल में हैं. वहीं, मोहम्मद जीशान अय्यूब, राम कपूर और अर्जुन माथुर भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘हुंकार : द रोर’ को करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा ने डायरेक्ट किया है. यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम है.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 30, 2026, 18:11 IST



