एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल में किससे भिड़ेगा भारत? तय हुआ विरोधी, जानें तारीख, समय और वेन्यू

होमखेलक्रिकेट
एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल में किससे भिड़ेगा भारत? तय हुआ विरोधी
Last Updated:September 26, 2026, 10:26 IST
एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम टकराएगी. अफगानिस्तान अपने क्वालिफिकेशन राउंड के दो मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ दूसरे स्थान पर रहा. यही कारण है कि क्वार्टर फाइनल में उसकी भिड़ंत टीम इंडिया से होगी. ऐसे में आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां.भारतीय क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम का विरोधी तय हो गया है. ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रहने वाली अफगानिस्तान की टीम क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया से टकराएगी. अफगानिस्तान क्वालिफिकेशन राउंड में 1 जीत और 1 हार के साथ दूसरे स्थान पर रही. इस ग्रुप में नेपाल 3 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर रही और क्वार्टर फाइनल में उसका सामना श्रीलंका से होगा.
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
सीधे क्वार्टर फाइनल में खेल रही है टीम इंडिया
बता दें कि भारतीय मेंस क्रिकेट टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत कर रही है. दरअसल, एशियन गेम्स में टॉप रैंकिंग वाली चार टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाती है. भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम भी डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में पहुंची है. वहीं, एशिया अन्य चार टॉप टीमें क्वालिफिकेश में राउंड में खेलकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करती है. क्वालिफिकेशन राउंड में खेलने वाली टीमों में अफगानिस्तान, नेपाल, हांगकांग, मेजबान जापान, मलेशिया और ओमान है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 26, 2026, 10:26 IST



