करणी सेना की चेतावनी मिर्जापुर फिल्म

Last Updated:September 10, 2026, 15:54 IST
Karni Sena Warning On Mirzapur Movie Shoorveer Song: राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने ‘मिर्जापुर’ फिल्म से ‘शूरवीर’ गाना हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. महाराणा प्रताप की तुलना किसी से भी करने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि गाना न हटाने पर फिल्म का कड़ा विरोध किया जाएगा और इसे चलने नहीं दिया जाएगा. साथ ही सरकार से फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई है.
ख़बरें फटाफट
‘शूरवीर’ गाने पर करणी सेना भड़की, ‘मिर्जापुर’ के मेकर्स को 24 घंटे का अल्टीमेटम; दी ये चेतावनी
Jaipur: राजपूत करणी सेना ने ‘मिर्जापुर’ फिल्म में महाराणा प्रताप को लेकर फिल्माए गए ‘शूरवीर’ गाने पर कड़ा एतराज जताते हुए निर्माताओं को सख्त चेतावनी दी है. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने कहा है कि फिल्म से 24 घंटे के भीतर ‘शूरवीर’ गाने को पूरी तरह से हटाया जाए. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि तय समयसीमा में यह गाना नहीं हटाया गया, तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा.
मकराना ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताते हुए कहा कि मेवाड़ के महान योद्धा और इतिहास पुरुष महाराणा प्रताप की तुलना किसी भी सूरत में गुंडे-मवाली से किया जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके अनुसार, फिल्म में इस तरह के दृश्यों और गानों के माध्यम से महान ऐतिहासिक व्यक्तित्व की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिससे देश भर के राजपूत समाज और आम जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं.
सरकार से प्रतिबंध की मांग और राजेंद्र राठौड़ पर निशानाकरणी सेना प्रमुख ने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की है कि इस फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी आपत्तिजनक हरकतें न दोहराई जाएं. इस दौरान उन्होंने राजस्थान के वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ के उस कदम पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखा था. मकराना ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ को सेंसर बोर्ड को पत्र लिखने के बजाय अपनी पार्टी की सरकार से कहकर इस फिल्म पर सीधा प्रतिबंध लगवाना चाहिए. करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.
राजेंद्र राठौड़ ने ‘मिर्जापुर द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर आपत्ति जताई
वहीं बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर इस पर कड़ी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि महाराणा प्रताप को समर्पित इस गीत को फिल्म में अपराधियों और नशेड़ियों के संदर्भ में दिखाना राजस्थान की विरासत का अपमान है. राठौड़ ने फिल्म से इस गाने के बोल हटाने की मांग की है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 10, 2026, 15:43 IST



