Rajasthan

4.5 लाख के फोल्डेबल iPhone ने उड़ाए युवाओं के होश, बोले- इतने में तो कार, सोना या शादी का खर्च निकल जाएगा

Last Updated:September 10, 2026, 16:39 IST

Foldable iPhone Price: Apple के फोल्डेबल iPhone की करीब 4.5 लाख रुपये कीमत ने जोधपुर के युवाओं का ध्यान खींच लिया है. फोन की कीमत सुनकर कई युवाओं ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. उनका कहना है कि इतनी बड़ी रकम में कार खरीदने, सोना लेने या शादी का खर्च निकालने जैसे कई काम किए जा सकते हैं. महंगे फोल्डेबल फोन की कीमत और युवाओं की प्रतिक्रियाएं अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर। आईफोन का नाम सुनते ही हर किसी को बस इसी बात का इंतजार रहता है कि इस बार एपल क्या नया और अनोखा लेकर आने वाला है. लेकिन इस बार जब कुछ बेहद खास और नया सामने आया, तो लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि इसे खरीद पाना अब आम इंसान के बस की बात है भी या नहीं! यह हम नहीं कह रहे, बल्कि यह कहना है जोधपुर के उन टेक-लवर्स और युवाओं का जो आईफोन के दीवाने हैं. लेकिन इस बार एपल के नए लॉन्च ने इनका दिल तोड़कर रख दिया है. आइए जानते हैं जोधपुर के युवाओं की जुबानी कि आखिर इस नए फोल्डेबल आईफोन की कीमतों ने उनके होश क्यों उड़ा दिए हैं.

एपल की तरफ से आईफोन का नया फोल्डेबल मॉडल सामने आते ही टेक लवर्स में भारी उत्साह देखा जा रहा था, लेकिन जैसे ही इसके प्रीमियम वेरिएंट्स की कीमतें सार्वजनिक हुईं. जोधपुर के युवाओं के चेहरे उतर गए. 4.5 लाख रुपये तक की भारी कीमत को देखकर आईफोन फैंस का कहना है कि इतने पैसे में तो नई कार या सोना आ जाए.

इस बार आईफोन लेना ही मुश्किलआईफोन लवर दीक्षित परिहार ने कहा कि इस बार आईफोन का फोल्डेबल मॉडल लॉन्च हुआ, जो देखने में तो बहुत ही शानदार लगा. लेकिन जब इसकी रेट देखी तो मेरे होश उड़ गए! 4 लाख 50 हजार रुपये का फोन लेना बहुत ही मुश्किल काम है. इतने पैसे फोन में इन्वेस्ट करने से तो अच्छा है कि मैं कोई कार खरीद लूँ या कोई ऐसी काम की चीज़ लूँ जिसका सही इस्तेमाल हो सके. इतना महंगा फोन लेने का कोई तुक नहीं बनता. हम तो आईफोन 18 का इंतजार कर रहे थे इस उम्मीद में कि आईफोन 17 थोड़ा सस्ता होगा, लेकिन कंपनी ने उसकी दरें घटाने के बजाय और बढ़ा दीं.

आईफोन से अच्छा कार लू वह ज्यादा अच्छाआईफोन लवर दिव्या ने कहा कि आईफोन का फोल्डेबल फोन लेना मेरा सपना था, लेकिन इतनी भारी कीमत देखकर अब मैं इसे बिल्कुल नहीं खरीद सकती. सिर्फ एक फोन पर इतने लाख रुपये इन्वेस्ट करना सरासर पैसों की बर्बादी है. इससे तो कहीं बेहतर है कि मैं इन पैसों से अपने लिए लग्जरी मेकअप प्रोडक्ट्स खरीद लूँ या कहीं और सही जगह इस्तेमाल करूँ.

आईफोन से अच्छा शादी कर लेना सहीआईफोन लवर कार्तिक शर्मा ने कहा कि हम मारवाड़ी लोग हमेशा से ही आईफोन के शौकीन रहे हैं. मैंने खुद आईफोन 17 प्रो तक इस्तेमाल किया है. लेकिन इस बार फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर जब मैंने घर पर बात की, तो मेरे पिताजी बोले ‘बेटा, इतने पैसों में तो ढेर सारा सोना आ जाएगा, या तेरी शादी का खर्च निकल जाएगा, या फिर एक नई कार खरीद ले.’ अब पिता जी की बात भी सही है, फोन के लिए इतनी मोटी रकम चुकाना किसी भी हाल में संभव नहीं है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

September 10, 2026, 16:39 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj