Rajasthan

करौली में चांदी की हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की धूम, धनतेरस पर खरीदने के लिए उमड़ रहे ग्राहक, जानें कीमत

Last Updated:November 05, 2026, 15:42 IST

Karauli News: अब ट्रेंड बदलने और मार्केट में नए-नए आइटम आने से लोग नए आइटमों को भी धनतेरस पर काफी पसंद कर रहे हैं. इस बार करौली के सर्राफा बाजार में चांदी के कई फैंसी और खास आइटम राजकोट और महाराष्ट्र से आए हैं. इस बार ज्यादातर लोग चांदी की हनुमान चालीसा और सुंदरकांड सहित चांदी की बंधनवार को खूब पसंद कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

करौली. धनतेरस के पर्व को लेकर सर्राफा बाजार भी सजने लगे हैं. इस बार करौली के सर्राफा बाजार में कई खास आइटम आए हैं. पारंपरिक आइटमों के साथ इस बार बाजार में चांदी की हनुमान चालीसा और सुंदरकांड लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं. खासतौर से दीपावली पर गिफ्ट और धनतेरस की खरीदारी के लिए लोग इन दोनों आइटमों को काफी पसंद कर रहे हैं.

बता दें कि हर साल करौली के सर्राफा बाजार में धनतेरस के मौके पर चांदी के पारंपरिक आइटमों की मांग सबसे ज्यादा रहती है. इसमें स्थानीय लोग चांदी के सिक्के, भगवान की मूर्तियां, चांदी की हाट सहित कई तरह के आइटम खरीदते हैं. लेकिन अब ट्रेंड बदलने और मार्केट में नए-नए आइटम आने से लोग नए आइटमों को भी धनतेरस पर काफी पसंद कर रहे हैं. इस बार करौली के सर्राफा बाजार में चांदी के कई फैंसी और खास आइटम राजकोट और महाराष्ट्र से आए हैं. इस बार ज्यादातर लोग चांदी की हनुमान चालीसा और सुंदरकांड सहित चांदी की बंधनवार को खूब पसंद कर रहे हैं.

नए आइटमों की ओर लौट रहे हैं लोगसर्राफा बाजार के व्यापारी अमन गोयनका का कहना है कि अब लोग पारंपरिक आइटमों को छोड़कर नए आइटमों की ओर लौट रहे हैं. धनतेरस पर मिडिल क्लास व्यक्ति हर साल चांदी के सिक्के और छोटी-मोटी मूर्तियां खरीदता है और ये उनके पास बड़ी संख्या में इकट्ठे हो जाते हैं. ऐसे में बाजार में चांदी के नए आइटम आने से लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं. इस बार मार्केट में चांदी की हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बंधनवार आए हैं. नया आइटम होने से इन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं.गोयनका बताते हैं कि चांदी को वैसे भी शुद्धता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए लोग मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड को रखने के लिए इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं.

चांदी के वर्क पर होते हैं तैयारव्यापारी अमन गोयनका का कहना है कि ऐसे सभी छोटे और काम आने वाले चांदी के आइटम राजकोट में बनाए जाते हैं. वहीं से ये देशभर के सर्राफा बाजारों में पहुंचते हैं. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की बात करें तो इन्हें चांदी के वर्क पर हनुमान चालीसा की चौपाइयां गढ़कर और फिर लेमिनेशन करके तैयार किया गया है.

2,000 से 4,000 रुपये तक कीमतकरौली के सर्राफा बाजार में इस बार चांदी के कई खास आइटम आए हैं.चांदी महंगी होने के बावजूद इन आइटमों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. चांदी की हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बंधनवार जैसे कई तरह के आइटमों की कीमत 2,000 रुपये से शुरू होकर 4,000 रुपये तक है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Karauli,Rajasthan

First Published :

November 05, 2026, 15:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj