Rajasthan
DSS Rajasthan 2026: पिता जी चाहते थे शिक्षक बनूं, किस्मत ने मुख्यमंत्री बना दिया: भजनलाल शर्मा

India Diamond Summit CM Bhajan Lal Sharma: न्यूज18 इंडिया के डायमंड स्टेट समिट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने संकल्प पत्र के 78 फीसदी वादे पूरे कर दिए हैं. उन्होंने ERCP, यमुना जल, नर्मदा और किसाऊ बांध से जुड़े समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में राजस्थान में पानी की कमी नहीं रहेगी. सीएम ने राइजिंग राजस्थान के तहत 9 लाख करोड़ रुपये के काम चलने, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और 700 कार्मिकों के निलंबन की जानकारी दी. उन्होंने गहलोत पर भी तंज कसा और कहा कि इस बार राजस्थान में बीजेपी रिपीट होगी.



