Entertainment

काजोल ने दिखाई दुर्गा पूजा की झलक, बेटी निसा-जया तक पंडाल में दिखी सेलेब्स की आस्था, भारी मन से मां को दी विदाई

Last Updated:October 24, 2026, 12:28 IST

Kajol- काजोल ने दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. एक्ट्रेस का एथनिक लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. काजोल ने दुर्गा पूजा के जश्न का वीडियो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने भारी मन से मां को विदाई दी. काजोल ने दिखाई दुर्गा पूजा की झलक, पंडाल में दिखी सेलेब्स की आस्थाZoomकाजोल ने दिखाई दुर्गा पूजा की झलक.

नई दिल्ली.  बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हर साल दुर्गा पूजा का त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाती हैं. इस बार भी एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचीं. अब काजोल ने सोशल मीडिया पर इन खास दिनों की खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं. वीडियो और तस्वीरों से बने इस मोंटाज में पूजा-पाठ से लेकर परिवार की मस्ती और साथ मिलकर भोग परोसने तक के कई यादगार पल देखने को मिल रहे हैं.

काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए दुर्गा पूजा से जुड़ी अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं. एक्ट्रेस ने बताया कि हर साल ये कुछ दिन प्यार, परिवार की हलचल और भोग के बीच इतनी तेजी से गुजर जाते हैं कि पता ही नहीं चलता. परिवार के सभी सदस्यों का एक साथ आना, खुलकर हंसना और फिर मां दुर्गा के सामने सिर झुकाना उनके लिए बेहद खास अनुभव है.

काजोल ने शेयर की दुर्गा पूजा की यादें
शेयर किए गए मोंटाज में काजोल को मां दुर्गा की पूजा और अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेते देखा जा सकता है. इसके साथ ही वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ हंसी-मजाक करती भी नजर आ रही हैं. इन झलकियों में उनके बच्चे निसा देवगन और युग देवगन भी खास तौर पर दिखाई देते हैं. दोनों ने पूजा में हिस्सा लेने के साथ श्रद्धालुओं को भोग परोसने में भी हाथ बंटाया. यहां देखें काजोल का वीडियो

छा गया काजोल का लुक

दुर्गा पूजा के दौरान काजोल का ट्रेडिशनल अंदाज भी ध्यान खींचता नजर आया. कुछ तस्वीरों में वह खूबसूरत लाल साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. वहीं नीसा ने हल्के रंग का पारंपरिक आउटफिट चुना, जबकि युग लाल कुर्ते में नजर आए. इस पारिवारिक सेलिब्रेशन में काजोल की मां और दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा के साथ उनकी बहन तनीषा मुखर्जी भी शामिल हुईं.

दुर्गा पूजा के खास मौके पर काजोल ने बहन तनिषा मुखर्जी, शर्बानी मुखर्जी, जया बच्चन, अयान मुखर्जी के साथ फोटोज शेयर की. आलिया भट्ट भी अयान मुखर्जी के साथ दुर्गा मां के दर्शन करने पहुंचे थे. आलिया ने भी इन खास पलों की फोटो शेयर की थी. काजोल और रानी मुखर्जी का परिवार हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन करता है.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 24, 2026, 12:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj