Rajasthan

कानूनी जागरूकता से विश्व मंच तक पहुंचीं जयपुर की बुलबुल, 180 देशों के युवाओं के बीच भारत का बढ़ाया मान

Last Updated:September 17, 2026, 08:22 IST

Bulbul Pathak Success Story: राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा बुलबुल पाठक सामाजिक और कानूनी जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय रही हैं. 2015-16 में विश्वविद्यालय की छात्रा रहीं बुलबुल ABVP विंग की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं. सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 2018-19 बैच के राष्ट्रीय NSS पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. छात्र जीवन से वह पौधारोपण, रक्तदान, सफाई अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, महिला सशक्तिकरण, सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाने और नशामुक्ति अभियान जैसे कार्यों से जुड़ी हैं. अब रूस के विश्व युवा महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद उनकी उपलब्धि चर्चा में है.

जयपुर की बेटियां दुनियाभर में अपनी शिक्षा और हुनर का डंका बजा रही हैं. हाल ही में जयपुर की बुलबुल पाठक ने रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में चल रहे विश्व युवा महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर जयपुर और राजस्थान का नाम रोशन किया है. रूस में आयोजित इस विश्व युवा महोत्सव में 180 से अधिक देशों के युवा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें राजस्थान से जयपुर की बुलबुल पाठक भी शामिल रहीं.

जयपुर की बुलबुल पाठक लंबे समय से समाज में कानूनी जागरूकता और विधिक साक्षरता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं. इसके चलते वह देशभर में कानूनी जागरूकता और विधिक साक्षरता से जुड़े मंचों और अन्य कार्यक्रमों में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. रूस में आयोजित इस महोत्सव में बुलबुल ने भारत के दृष्टिकोण, देश की सांस्कृतिक विविधता और कानूनी जागरूकता के महत्व को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया.

हाल ही में रूस में आयोजित विश्व युवा महोत्सव के अलावा जयपुर की बुलबुल पाठक राजपथ परेड, नई दिल्ली और अंतरराष्ट्रीय यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 2018 में चीन जाकर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. राजस्थान विश्वविद्यालय के माध्यम से राजस्थान और देश का प्रतिनिधित्व कर बुलबुल पाठक अब राजस्थान की चर्चित कानूनी जागरूकता और विधिक साक्षरता से जुड़ी महिलाओं में से एक हैं.

Add as Preferred Source on Google

बुलबुल पाठक 2015-16 में राजस्थान विश्वविद्यालय की छात्रा रही हैं. साथ ही, वह विश्वविद्यालय की ABVP विंग में उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं. सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 2018-19 बैच के राष्ट्रीय NSS पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. राजस्थान विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी छात्रा का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विश्व युवा महोत्सव के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना जयपुर के लिए गौरव का क्षण रहा.

बुलबुल पाठक ने न सिर्फ कानूनी जागरूकता और विधिक साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, बल्कि छात्र जीवन से ही एनएसएस स्वयंसेविका और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष के रूप में सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं. उन्होंने पौधारोपण, रक्तदान, सफाई अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, महिला सशक्तिकरण, सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाने, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरण और युवाओं के लिए नशामुक्ति अभियान जैसे कार्य लगातार किए हैं.

आपको बता दें कि बुलबुल पाठक जयपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से विधि की शिक्षा हासिल की है और जयपुर हाईकोर्ट में भी लगातार सक्रिय रहती हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है. वह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं से संवाद करती हैं और सामाजिक व कानूनी जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं. युवाओं के बीच उनका यह संवाद काफी पसंद किया जाता है. अपने सामाजिक सरोकारों और कानूनी जागरूकता से जुड़े कार्यों के चलते बुलबुल पाठक युवाओं के बीच पहचान बना चुकी हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 17, 2026, 08:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj