Entertainment

कोमल रानी का सुनीता आहूजा पर गंभीर आरोप, पैपराजी ने जब पूछा ऐसा सवाल, गोविंदा की बेटी टीना रिएक्शन का हुआ वायरल

Last Updated:October 04, 2026, 12:52 IST

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी के अफेयर की खबरों के बीच अब बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन सामने आया है. हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं टीना से जब पैपराजी ने कोमल रानी द्वारा मां सुनीता आहूजा पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर सवाल पूछा, तो उन्होंने बात टाल दी. गोविंदा के अफेयर कंट्रोवर्सी पर टीना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

कोमल का सुनीता पर आरोप, पैपराजी ने जब पूछा ऐसा सवाल, टीना का रिएक्शन वायरल Zoomगोविंदा की बेटी टीना आहूजा का वीडियो वायरल. (फोटो: Instagram@raniswarnkaar/tina.ahuja)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और कोमल रानी के अफेयर की अफवाहें इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में छाई हुई हैं. एक तरफ जहां पत्नी सुनीता आहूजा के तीखे बयानों ने इस विवाद की आग में घी डालने का काम किया है, वहीं दूसरी तरफ हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर गोविंदा की पर्सनल लाइफ में चल क्या रहा है. वैसे हाल ही में गोविंदा के साथ अफेयर की खबरों पर कोमल रानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी और सुनीता आहूजा पर गंभीर आरोप भी लगाए थे. अब इस मामले में गोविंदा की बेटी टीना आहूजा से जब सवाल किया गया तो, उन्होंने साफ तौर पर जवाब देने से मना कर दिया.

कुछ दिनों पहले कोमल रानी ने अपने अफेयर की अफवाहों पर साफ कहा था कि उनके और गोविंदा के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता है और वे काम के सिलसिले में ही साथ नजर आते हैं, लेकिन इसके बावजूद अफवाहों का बाजार ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा. इस बीच गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में पहुंचीं, तो पैपराजी ने उनसे इस मामले पर सवाल पूछ लिया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj