Sports

कौन होगा भुवनेश्वर कुमार का रिप्लेसमेंट, तेज गेंदबाज के सेलेक्शन ने बदला समीकरण, बनाए गए थे कप्तान, जाना था हांगकांग

होमखेलक्रिकेट

कौन होगा भुवनेश्वर का रिप्लेसमेंट, तेज गेंदबाज के सेलेक्शन ने बदला समीकरण

Last Updated:October 08, 2026, 15:31 IST

shami can replace bhuvi: हांगकांग में सिक्स ए साइड टूर्नामेंट के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था और उसके कुछ दिनों बाद ही सेलेक्शन कमेटी ने उनको न्यूजीलैंड में होने वाली टी-20 के लिए टीम में रख लिया. अब सवाल ये है कि कौन लेगा अनुभवी गेंदबाज की जगह. क्रिकेट जानकारों की मानें तो शमी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है बस कप्तानी उनको नहीं मिलेगी.Amazon Prime DayTop Deals Insideकौन होगा भुवनेश्वर का रिप्लेसमेंट, तेज गेंदबाज के सेलेक्शन ने बदला समीकरणZoomहांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में शमी कर सकते है भुवनेश्वर कुमार को रिप्लेस

नई दिल्ली. बहुत दिनों क बाद भारतीय क्रिकेट टीम में एक ऐसा सेलेक्शन हुआ है जिससे हर कोई खुश है. ना कोई इस खिलाड़ी के उम्र की बात कर रहा है और ना 4 साल के बाद कमबैक की. बस चर्चा है तो उनके टी-20 अवतार की और पिछले दो सीजन में उनके आईपीएल में प्रदर्शन की. मजे की बात देखिए जिस गेंदबाज को सालों नीली जर्सी से दूर रखा गया उनको 10 दिन के अंदर दो अलग-अलग टीमों में सेलेक्ट किया गया. बात कर रहे है भुवनेश्वर कुमार की जिनको पहले हांगकांग का वीसा लेना था पर अब वो न्यूजीलैंड का वीसा लेकर जाएंगे किवीलैंड.

हांगकांग में सिक्स ए साइड टूर्नामेंट के लिए भुवनेश्वर कुमार को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था और उसके कुछ दिनों बाद ही सेलेक्शन कमेटी ने उनको न्यूजीलैंड में होने वाली टी-20 के लिए टीम में रख लिया. अब सवाल ये है कि कौन लेगा अनुभवी गेंदबाज की जगह. क्रिकेट जानकारों की मानें तो शमी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है बस कप्तानी उनको नहीं मिलेगी.

शमी जा सकते है हांगकांग!

ये तय हो चुका है कि भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड जाएंगे और 22 अक्टूबर से शुरु हो रही सीरीज में हिस्सा लेंगे. अब एक बात तो साफ हो गई कि स्विंग का किंग ये गेंदबाज सिक्स ए साइड नहीं खेल पाएगा क्योंकि वो टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से शुरु होगा. ऐसे में सेलेक्टर्स भुवी के रिप्लेसमेंट के तौर पर शमी को देख रहे है. मोहम्मद शमी ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की थी और उनकी टीम ईस्ट जोन चैंपियन भी बनी. हांगकांग में होने वाला टूर्नामेंट भले ही अलग तरीके का फॉर्मेट हो पर वहां किसी भी खिलाड़ी की मैच फिटनेस और अवेयरनेस को परखा जा सकता है. इसलिए लिए शमी को वहां भेजा जाना आने वाले कल का संकेत भी माना जा सकता है.

हांगकांग सिक्सेस की टीम 

RCB को लगातार दो बार चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाने वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को भी टीम में शामिल किया गया है और हो सकता है भुवी की गैरमौजूदगी में वो टीम की कमान संभाले. इस स्क्वॉड में सिर्फ दो ऐसे खिलाड़ी शशांक सिह और राहुल तेवतिया  हैं, जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का अनुभव नहीं है. बाकी सभी प्लेयर्स काफी अनुभवी हैं. क्रुणाल पांड्या के साथ नितिश राणा  और डेथ-ओवर स्पेशलिस्ट टी. नटराजन की वापसी के साथ, टीम इंडिया इस तेज-तर्रार टूर्नामेंट में अपनी मजबूत छाप छोड़ने की कोशिश करेगी.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2026, 15:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj