सड़क हादसे में झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई की मौत, जोधपुर से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Last Updated:October 08, 2026, 15:24 IST
Jhadol SHO Buddharam Bishnoi Death: उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर सामने आई है. झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, वे जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के लिए गए थे और लौटते समय जोधपुर के पास देर रात उनकी कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. हादसे में कार चालक सुनील भी घायल हुआ है. विश्नोई की दो माह पहले ही झाड़ोल थाने में पोस्टिंग हुई थी. निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है.
ख़बरें फटाफट
सड़क हादसे में झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई की मौत
उदयपुर: उदयपुर जिले के झाड़ोल थाने से एक दुखद खबर सामने आई है. झाड़ोल थाने के थानाधिकारी (CI) बुद्धाराम बिश्नोई का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया है. इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे पुलिस महकमे और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, सीआई बुद्धाराम बिश्नोई किसी आधिकारिक कार्य या पेशी के सिलसिले में जोधपुर हाईकोर्ट गए हुए थे. वहां से वापस झाड़ोल लौटते समय जोधपुर के पास देर रात यह भयंकर सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में उनका वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया, जिससे यह हादसा हुआ.
हादसे में कार चालक सुनील भी गंभीर रूप से घायल हो गयासीआई बुद्धाराम बिश्नोई जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी पर गए थे और काम पूरा होने के बाद अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान चामू क्षेत्र के स्टेट हाईवे 61B पर उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस टक्कर में उदयपुर के झाड़ोल में पदस्थ सीआई बुद्धाराम बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक मूल रूप से ठाडिया (चामू) के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं, हादसे में कार चालक सुनील भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के बाद तुरंत जोधपुर रेफर कर दिया.
स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईंमिली जानकारी के अनुसार, मृतक सीआई बुद्धाराम बिश्नोई की मात्र दो महीने पहले ही झाड़ोल थाने में थानाधिकारी के रूप में पोस्टिंग हुई थी. कम समय में ही अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के कारण वे बेहद लोकप्रिय हो गए थे. अचानक हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में सन्नाटा पसर गया. दुर्घटना के बाद स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
बुद्धाराम बिश्नोई के पार्थिव शरीर को चामू अस्पताल की मोर्चरी में रखाहादसे की सूचना मिलते ही मुंडन कंस्ट्रक्शन कंपनी, कुलदीप इंफ्रा की टीम और चामू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. टीमों ने राहत कार्य शुरू कर स्टेट हाईवे पर यातायात व्यवस्था को शुरू करवाया. पुलिस ने मृतक सीआई बुद्धाराम बिश्नोई के पार्थिव शरीर को चामू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के असल कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
October 08, 2026, 15:24 IST



