क्या जॉनी लीवर की बेटी संग गोविंदा के बेटे यशवर्धन करेंगे शादी? जेमी लीवर ने बताया सच, बोलीं- ‘वो मेरा भाई’

Last Updated:August 24, 2026, 19:58 IST
गोविंदा के बेटे यशवर्धन और जॉनी लिवर की बेटी जेमी लिवर की शादी की फेक AI वीडियो वायरल हुई. जेमी ने इसे अफवाह बताया, कहा यशवर्धन उनके छोटे भाई जैसे हैं. बता दें यशवर्धन का परिवार इन दिनों विवादों की वजह से चर्चा में हैं. उनके पिता गोविंदा और मां सुनीता के बीच जो अनबन चल रही है वो सरेआम आ चुकी है.
पिछले कुछ समय से AI के फेक वीडियोज और फोटोज से सेलेब्स अक्सर परेशान नजर आते हैं. अब इसका लेटेस्ट शिकार हुए हैं गोविंदा के बेटे यशवर्धन और जॉनी लिवर की बेटी जेमी लिवर. सोशल मीडिया पर कुछ फेक एआई वीडियो वायरल हुए. जिसमें दावा किया कि जेमी लिवर और यशवर्धन आहूजा ने शादी कर ली है. अब नाम जब गोविंदा और जॉनी जैसे परिवार के बच्चों से जुड़ा तो हर किसी के कान खड़े हो गए. मगर अब खुद जेमी लिवर ने इन अफवाहों और फेक न्यूज पर चुप्पी तोड़ी है.
जेमी लिवर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा मेरी शादी. इस वीडियो में वह एक्सप्लेन करती हैं कि कैसे उनकी शादी की फर्जी खबरें चलीं. शुरुआत में तो वह परेशान नहीं हुईं लेकिन बाद में जब अति ही हो गई तो उन्होंने इस मामले पर रिएक्ट किया.
यशवर्धन संग शादी के वीडियो वायरल होने पर बोलीं जेमी लिवरशादी की फेक न्यूज नाम से एक वीडियो पोस्ट करते हुए जेमी लिवर ने कहा, ‘मेरी शादी की खबरें. मैं देख रही हूं कि मेरी फर्जी शादी के फेक एआई वीडियोज बनाए गए हैं. पहले तो मैं काफी हंस रही थी. लेकिन अब बहुत सारे कॉल आ रहे हैं. इससे एक बड़ी दुविधा ये भी हो गई है कि मेरे जो रिश्ते असली में आ रहे थे वो अब आना बंद हो गए हैं. ऐसा मत कीजिए.’
View this post on Instagram


