Sports

क्या दूसरे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन एक बार फिर फेल

होमखेलक्रिकेट

क्या दूसरे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन एक बार फिर फेल

Last Updated:September 14, 2026, 12:24 IST

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है. हालांकि, इस जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के सामने एक बड़ी दुविधा बनी हुई है. दुविधा है दूसरे टी20 मैच में क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल पाएगा.क्या दूसरे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन एक बार फिर फेलZoomवैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन

नई दिल्ली: अभिषेक शर्मा की विस्फोटक फिफ्टी से भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 में 7 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत करने उतरे थे, लेकिन वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. संजू को प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी की जगह मौका मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके. ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि क्या सीरीज के दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो पाएगी.

बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भी जब संजू सैमसन पहले टी20 में फेल रहे थे तो उनकी जगह वैभव को अंतिम-11 में शामिल किया गया था और वैभव ने फिर अपना डेब्यू किया. उस समय भारतीय टीम मैनेजमेंट पर खूब सवाल उठे थे कि सिर्फ एक मैच में फेल होने से संजू को कैसे टीम से बाहर किया जा सकता है. ऐसी ही कुछ स्थिति अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भी बनती हुई दिख रही है.

क्या वैभव को मिलेगा प्लेइंग XI में जगह?

इसमें कोई शक नहीं है कि फैंस इस समय बस वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, लेकिन शायद उन्हें अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. उम्मीद है कि दूसरे टी20 में भी मैनेजमेंट संजू के साथ ही जाएंगे. अगर संजू दूसरे मैच में नहीं चल पाते हैं तो हो सकता है कि फिर वैभव को तीसरे मैच में मौका मिल सकता है.

भारतीय टीम ने दर्ज की आसान जीत

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह ओमरजई की 64 रनों की दमदार पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट नुकसान पर 156 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने अभिषेक के 82 और ईशान किशन के 42 रनों की पारी से 13.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार, 15 सितंबर को खेला जाएगा.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 14, 2026, 12:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj