Sports

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, 18 साल के बांग्लादेशी खिलाड़ी का अचानक हुआ निधन

होमखेलक्रिकेट

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, 18 साल के बांग्लादेशी खिलाड़ी का अचानक हुआ निधन

Last Updated:October 25, 2026, 07:34 IST

बांग्लादेश के 18 वर्षीय क्रिकेटर मेहदी हसन हृदोय के अचानक निधन से खेल जगत में गम का माहौल है. मेहदी हसन ल्यूकेमिया से ग्रसित थे. इलाज के दौरान राजधानी में उनका निधन हो गया. हृदोय ने चटगांव डिवीजन की अंडर-18 टीम का प्रतिनिधित्व किया था. वह बांग्लादेश के उभरते हुए लेफ्ट आर्म स्पिनर थे.Amazon Prime DayTop Deals Insideक्रिकेट जगत में शोक की लहर, 18 साल के बांग्लादेशी खिलाड़ी का अचानक हुआ निधनZoomबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का लोगो

नई दिल्ली: बांग्लादेश के उभरते हुए युवा क्रिकेटर मेहदी हसन हृदोय का 18 साल की उम्र में निधन हो गया. हृदोय एक लेफ्ट आर्म पेसर थे और वह चटगांव डिवीजन की अंडर-18 टीम की तरफ से खेल चुके थे. हृदोय ल्यूकेमिया से ग्रसित थे और उनका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान 24 अक्टूबर को राजधानी ढाका में उनका निधन हो गया. हृदोय के निधन से क्रिकेट वर्ल्ड में शोक की लहर है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर हृदोय के निधन पर दुख प्रकट किया.

बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेहदी हसन हृदोय का शनिवार को उस समय निधन हो गया, जब उन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस से ढाका ले जाया जा रहा था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हृदोय के इलाज के खर्चों के लिए आर्थिक मदद भी कर रहा था. 2 जुलाई को युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने बीसीबी कार्यालय में हृदोय के पिता अबुल कासिम को 500000 टका का चेक सौंपा.

बीसीबी का सोशल मीडिया पोस्ट

युवा एवं खेल मंत्रालय ने भी की थी मदद

युवा एवं खेल मंत्रालय ने भी हृदोय के इलाज के खर्च को पूरा करने में मदद के लिए 5 जुलाई को उनके परिवार को 500000 टका का एक अलग राशि दी थी. हृदोय के निधन से उनके परिवार, रिश्तेदारों और बांग्लादेश के क्रिकेट जगत में शोक की लहर है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी जताया शोक

हृदोय के निधन पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी गहरा दुख व्यक्त किया. बीसीबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हृदोय ने चटोग्राम डिविजन की अंडर-18 टीम का प्रतिनिधित्व किया था और उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य वाले होनहार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में देखा जाता था.बीसीबी इस मुश्किल समय में हृदोय के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति और संबल दे.”

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 25, 2026, 07:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj