Rajasthan

Recipe: चिकन कोरमा बनाने का ये तरीका जान लिया तो भूल जाएंगे होटल का स्वाद, जानें हिना की सीक्रेट रेसिपी

अजमेर. अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और घर पर कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो चिकन कोरमा एक बेहतरीन विकल्प है. इसका लाजवाब स्वाद, मसालेदार मिश्रण और गाढ़ी ग्रेवी इसे खास बनाते हैं. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. गृहिणी हिना बताती हैं कि अगर आप घर पर चिकन कोरमा बनाना चाहते हैं तो उसके लिए 1 किलो चिकन, 2 कप दही, 5 बड़े प्याज, 4 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 4 बड़े चम्मच तेल, 1 बड़ा चम्मच घी, 1 से 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर, थोड़ी सी हल्दी, 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, 2 तेजपत्ते की जरूरत पड़ती है.

साथ ही 2 छोटी इलायची, थोड़ी काली मिर्च, दालचीनी का 1 छोटा टुकड़ा, 2 हरी मिर्च और स्वाद अनुसार नमक की जरूरत पड़ती है. अगर आप कोरमा कम या ज्यादा मात्रा में बनाना चाहते हैं तो उसके लिए चिकन और सामग्री कम ज्यादा हो सकती है. हिना बताती हैं कि चिकन कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से साफ पानी से साफ कर लें इसके बाद एक बड़े बर्तन में चिकन लें. इसमें दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटा प्याज या प्याज का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर चिकन पर मसालों की परत चढ़ा दें. इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में ढककर रख दें.

5 से 7 मिनट तक चलाते हुए पकाएं

इसके बाद एक कढाई या फिर आप जिसमें भी बनाना चाहते हैं उसमे तेल गर्म करें. इसमें तेजपत्ता, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी डालकर हल्का भूनें. अब मैरिनेट किया हुआ चिकन और सारा मसाला कड़ाही में डाल दें इसके बाद मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.

अंदर तक पक जाए तो गैस बंद कर दें

अब कड़ाही या जिस चीज में भी आप कोरमा बना रहे हैं उसे ढक दें और चिकन को धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मसाला नीचे न लगे. चिकन और दही से निकला पानी ग्रेवी तैयार करने में मदद करेगा. इसलिए शुरुआत में अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं है. जब चिकन लगभग पक जाए, तो इसमें गरम मसाला और हरी मिर्च डालें. इसे 5 से 10 मिनट और पकाएं. चिकन पूरी तरह नरम और अंदर तक पक जाए तो गैस बंद कर दें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj