खैरथल में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, भारी पुलिस बल के साथ सड़क किनारे बने अवैध निर्माण हटाए

Last Updated:October 08, 2026, 22:06 IST
Khairthal Tijara News: खैरथल में नगर परिषद ने भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण विरोधी बड़ा अभियान चलाया. इस दौरान टीनशेड, चबूतरे और पक्के अतिक्रमण हटाए गए. कार्रवाई के वक्त व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई. अभियान के दौरान नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी, आयुक्त मुकेश शर्मा और कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा मौके पर मौजूद रहे.
ख़बरें फटाफट
खैरथल में नगर परिषद का बुलडोजर चला, भारी अतिक्रमण हटाया.
खैरथल. जिले में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने बड़ा अभियान शुरू किया है. कार्रवाई रेलवे फाटक संख्या 93 से शुरू हुई, जो हेमू कल्याणी चौक होते हुए सब्जी मंडी और किशनगढ़ रोड तक पहुंची. अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर नगर परिषद की पांच जेसीबी मशीनें और भारी पुलिस बल तैनात किया गया. टीम ने सड़क किनारे किए गए अस्थायी और पक्के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की.
कार्रवाई के दौरान सड़क पर बनाए गए टीनशेड, चबूतरे और दुकानों के बाहर सड़क तक रखा सामान हटाया गया. कई स्थानों पर पक्के अतिक्रमण भी सामने आए, जिन्हें नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया. अभियान के दौरान नगर परिषद सभापति विक्रम सिंह चौधरी, आयुक्त मुकेश शर्मा और कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा मौके पर मौजूद रहे. अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.
व्यापारियों की टीम से हुई नोकझोंककार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने पर आपत्ति जताई. इस दौरान व्यापारियों और अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते के बीच नोकझोंक भी हुई. हालांकि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण स्थिति नियंत्रण में रही. पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई जारी रखी.
लोगों ने अभियान जारी रखने की मांग कीअतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने अभियान लगातार जारी रखने की मांग की है. लोगों का कहना है कि कार्रवाई के बाद दोबारा सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए. इसके लिए नगर परिषद को नियमित निगरानी रखने की मांग भी की गई है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
October 08, 2026, 22:06 IST



