Rajasthan

गणेश चतुर्थी की धूम, मराठी स्टाइल की मूर्तियों ने खींचा लोगों का ध्यान; लालबागचा राजा भी खास

Last Updated:September 11, 2026, 19:13 IST

Ganesh Chaturthi Marathi Special Moorti : भीलवाड़ा में गणेश चतुर्थी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. मराठी स्टाइल की गणेश प्रतिमाएं, जिनमें लालबागचा राजा और दगडूशेठ हलवाई गणपति शामिल हैं, लोगों का मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं. भीलवाड़ा में गणेश चतुर्थी को खास मराठी अंदाज में मनाने की तैयारी देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र की तर्ज पर तैयार की गई गणेश प्रतिमाएं लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. गणेश चतुर्थी का महा त्योहार नजदीक आने वाला है और इसे देखते हुए भीलवाड़ा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इस बार खास तौर पर गणेश चतुर्थी को मराठी स्टाइल में मनाने के लिए भीलवाड़ा के बाजार भी पूरी तरह सज चुके हैं. इस बार मराठी स्टाइल में तैयार की गई गणेश प्रतिमाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. भीलवाड़ा शहर के पुर रोड पर विभिन्न वैरायटी और किस्म के साथ अलग-अलग गणेश स्वरूपों की प्रतिमाएं शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. इनमें खास तौर पर मराठी स्टाइल वाली गणेश प्रतिमाएं काफी पसंद की जा रही हैं.

मराठी व्यापारी सौरभ ओम प्रकाश सारस्वत ने बताया कि गणेश चतुर्थी का त्योहार नजदीक आते ही भीलवाड़ा शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं. बाजारों में गणेश जी की प्रतिमाओं की बिक्री शुरू हो गई है. इस बार भीलवाड़ा में गणेश चतुर्थी को खास मराठी अंदाज में मनाने की तैयारी देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र की तर्ज पर तैयार की गई गणेश प्रतिमाएं लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. शहर के पुर रोड पर गणेश जी की अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बिक्री के लिए सजाई गई हैं. यहां छोटी प्रतिमाओं से लेकर पंडालों में स्थापित करने के लिए बड़ी प्रतिमाएं भी उपलब्ध हैं.

मराठी स्टाइल की गणेश प्रतिमाओं की बढ़ी मांग
गणेश जी की अलग-अलग डिजाइन और रूप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. इनमें महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गणपति स्वरूपों की प्रतिमाएं लोगों को खास तौर पर पसंद आ रही हैं. महाराष्ट्र से विशेष रूप से मंगवाई गई इन प्रतिमाओं को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रतिमाओं को देखने और खरीदने के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं. खासकर मराठी स्टाइल में बनी गणेश प्रतिमाएं लोगों की पहली पसंद बनती नजर आ रही हैं.

लालबागचा राजा से दगडूशेठ हलवाई गणपति तक की प्रतिमाएं उपलब्ध
मराठी व्यापारी सौरभ ओम प्रकाश सारस्वत ने बताया कि गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. इस बार उन्होंने महाराष्ट्र से विशेष रूप से मराठी स्टाइल की गणेश जी की प्रतिमाएं मंगवाई हैं. इन प्रतिमाओं में महाराष्ट्र की प्रसिद्ध गणपति परंपरा की झलक देखने को मिल रही है. यहां गणेश जी की कई तरह की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं. इनमें मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा और पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति की प्रतिमाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा गणेश जी के अलग-अलग स्वरूप और डिजाइन में प्रतिमाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं. छोटी साइज की प्रतिमाओं से लेकर बड़े पंडालों में स्थापित करने के लिए बड़ी प्रतिमाएं भी यहां मौजूद हैं.

6 हजार से शुरू होकर 11 हजार या उससे अधिक तक कीमत
प्रतिमाओं की कीमत करीब 6 हजार रुपये से शुरू होकर बड़ी प्रतिमाओं के लिए 11 हजार रुपये या उससे अधिक तक है. अलग-अलग आकार, डिजाइन और स्वरूप के हिसाब से कीमत तय की गई है. सौरभ ओम प्रकाश सारस्वत ने बताया कि जब वे भीलवाड़ा आए तो उन्होंने देखा कि महाराष्ट्र में जिस तरह गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन किया जाता है, उस तरह का आयोजन यहां कम देखने को मिलता है. इसी को देखते हुए इस बार उन्होंने राजस्थान में महाराष्ट्र के गणेश उत्सव वाला अंदाज लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

First Published :

September 11, 2026, 19:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj