Entertainment

‘गेहूं के खेत में’, गोविंदा-रम्या कृष्णन का वो गाना, ‘सन सना साए साए’ मचा दिया था धमाल

Last Updated:September 11, 2026, 16:26 IST

San Sanan Sai Sai Song: 90s की फिल्मों के गाने आज भी अपने चुलबुले अंदाज और जबरदस्त एनर्जी के लिए याद किए जाते हैं. इस दौर में गोविंदा के डांस और उनकी मस्ती का अलग ही जलवा था. ऐसा ही एक गाना इन दिनों फिर चर्चा में है, जिसने पुराने दौर की यादें ताजा कर दी हैं. गोविंदा के साथ राम्या कृष्णन की जोड़ी, देसी लोकेशन और थिरकने पर मजबूर करती धुन ने इस ट्रैक को खास बना दिया था.'गेहूं के खेत में', गोविंदा-रम्या का वो गाना, 'सन सना साए साए' मचाया धमालZoomगोविंदा और राम्या कृष्णन का ये गाना काफी फेमस है.

नई दिल्ली. 90 के दशक के बॉलीवुड संगीत का अपना ही एक अलग आकर्षण और जादू रहा है. जब भी इस दौर के सबसे एनर्जेटिक डांस नंबर्स और मस्ती भरे गानों की बात होती है, तो ‘हीरो नंबर-1’ गोविंदा का नाम सबसे पहले आता है. इन दिनों सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बनारसी बाबू’ का सदाबहार और हाई-एनर्जी गाना ‘सन सना साए साए’ एक बार फिर से जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है.

गोविंदा और दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस राम्या कृष्णन पर फिल्माया गया यह गाना 90s के फैंस की पुरानी यादों को ताजा कर रहा है.

फिल्म ‘बनारसी बाबू’ का यह गाना अपने बेहद नटखट बोल, कैची बीट्स और धमाकेदार कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है. गाने के बोल-‘सन सना साए साए, हो रही थी गांव में, हम दोनों बैठ गए गेंहू के खेत में…’ आज भी दर्शकों की जुबान पर चढ़े हुए हैं.

इस गाने में गोविंदा का सिग्नेचर डांस स्टाइल और राम्या कृष्णन के कातिलाना एक्सप्रेशन्स ने मिलकर पर्दे पर तहलका मचा दिया था. दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इस गाने को उस दौर का बड़ा चार्टबस्टर बना दिया.

‘सन सना साए साए’ गाना 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘बनारसी बाबू’ का हिस्सा था. इसे अभिजीत और पूर्णिमा ने अपनी आवाज दी थी. गाने का संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था. गाने के बोल में गांव और खेतों का देसी रोमांस नजर आता है. इसकी लय ऐसी है कि सुनते ही 90s के बॉलीवुड की रंगीन दुनिया याद आने लगती है. यही वजह है कि यह ट्रैक आज भी उस दौर के मस्ती भरे गानों में गिना जाता है.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 11, 2026, 16:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj