चंकी पांडे ने बेटी अनन्या पांडे को खास अंदाज में दी 28 वें जन्मदिन की बधाई, लिखा स्पेशल मैसेज

Last Updated:October 30, 2026, 12:31 IST
अनन्या पांडे के 28वें जन्मदिन पर पापा चंकी पांडे ने बप्पा के दरबार से शेयर की एक खूबसूरत तस्वीर और अपनी लाडली बेटी पर लुटाया ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद . देखें पापा बेटी की क्यूट फोटोज.अनन्या पांडे के बर्थडे पर चंकी पांडे लुटाया प्यार (फोटो साभार-instagram)
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उनके पापा और जाने-माने एक्टर चंकी पांडे ने अपनी लाडली बेटी को बहुत ही प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अनन्या के साथ एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. साथ ही उन्होंने अपनी बेटी पर ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद लुटाया है.
पापा और बेटी की इस प्यारी सी फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को लुटाया प्यार
चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनन्या के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. अनन्या पांडे के पापा ने जो तस्वीर शेयर की है वह लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान की है. इस फोटो में चंकी और अनन्या पंडाल में बप्पा के सामने भीड़ के बीच एक सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के पीछे बप्पा की बहुत ही भव्य और सुंदर मूर्ति भी दिखाई दे रही है. इस खास मौके पर चंकी पीले रंग के कुर्ते में दिख रहे हैं, वहीं अनन्या बहुत ही सिंपल और प्यारे लुक में नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ चंकी ने लिखा कि मेरी बच्ची को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और तुम्हें दुनिया का सारा प्यार मिले.
इंटरनेट पर छाई पापा-बेटी की बॉन्डिंग
अनन्या और उनके पापा चंकी के बीच बहुत ही गहरी बॉन्डिंग है. दोनों अक्सर अपने खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. इससे पहले मार्च 2023 में अलाना पांडे की शादी के दौरान भी पिता और बेटी की यह जोड़ी छाई हुई थी. शादी के फंक्शन में चंकी और अनन्या ने साथ मिलकर फिल्म ‘विश्वात्मा’ के गाने ‘सात समुंदर पार’ पर जोरदार डांस किया था. उनके साथ अहान पांडे भी शामिल हुए थे और उनका यह डांस इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था.
जानिए चंकी पांडे का फिल्मी सफर
आपको बता दें कि अनन्या, चंकी पांडे और भावना पांडे की बड़ी बेटी हैं. उनकी एक छोटी बेटी भी है जिसका नाम रायसा पांडे है. चंकी पांडे ने 80 और 90 के दशक में फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने तेजाब, पाप की दुनिया, ‘विश्वात्मा’ और आंखें जैसी कई फिल्मों में काम किया है. बाद में उन्होंने कॉमेडी करके भी लोगों का दिल जीता और फिल्म ‘हाउसफुल’ में उनका आखिरी पास्ता वाला किरदार आज भी सबको खूब हंसाता है.
About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…
October 30, 2026, 12:31 IST



