चलती कार में अचानक लगी आग, देखते ही देखते बनी आग का गोला

Last Updated:September 13, 2026, 21:09 IST
हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है. रावतसर फाटक के पास चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी आग का भयंकर गोला बन गई. सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई. देखते ही देखते लपटों ने पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया और गाड़ी जलकर पूरी तरह खाक हो गई. गनीमत यह रही कि चालक ने समय रहते छलांग लगा दी, जिससे इस खौफनाक आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया.
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में रविवार को रावतसर फाटक के पास चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार आग के गोले में बदल गई. कार में आग लगते ही चालक ने तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचाई. इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया.
Location :
Hanumangarh,Rajasthan
First Published :
September 13, 2026, 21:09 IST



