चावल के एक दाने पर 108 अक्षर लिखने का रिकॉर्ड, इंदिरा गांधी से लेकर पीएम मोदी तक कर चुके हैं इनकी तारिफ

Last Updated:August 25, 2026, 17:37 IST
Artist Neetu Chhabra: जयपुर की कलाकार नीरू छाबड़ा ने चावल के छोटे-से दाने को अपनी कला का अनोखा कैनवास बना दिया है. पिछले चार दशकों से वह दानों पर सूक्ष्म लेखन और कलाकृतियां उकेर रही हैं. एक ही चावल के दाने पर 108 अक्षर लिखकर उन्होंने अपनी कला का अनूठा रिकॉर्ड बनाया. उनकी कलाकृतियों में तिरंगा, अशोक चक्र, राष्ट्रगान, गायत्री मंत्र और देशभक्ति से जुड़े संदेश शामिल हैं. नीरू छाबड़ा के इस बेमिसाल हुनर की देश-विदेश में खूब सराहना हो चुकी है.
नीरू छाबड़ा ने चावल के दानों पर अपनी सूक्ष्म कला की शुरुआत 1984 से की थी और और कुछ ही दिनों बाद उन्होंने चावल के दाने पर 74 अक्षर लिखी कलाकृति पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को भेंट किया थी, जिसके बाद से उन्होंने देश मे कोई बड़ी घटना हो या कोई त्यौहार सभी विषयों को नीरू ने वर्षों तक चावल के दाने पर अपने शब्दों को तराशता, आज चार दशकों से वह इस कला को निरंतर सहेजे और संभाले हुए हैं और लगातार चावल के दाने पर आर्ट वर्क तैयार करती रहती हैं.
अगर जयपुर की मिनिएचर आर्टिस्ट नीरू छाबड़ा के जीवन परिचय और उनकी शिक्षा की बात करें तो उनका जन्म 20 फरवरी 1956 को बधाल गांव में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा बधाल से ही हुई और फिर स्नातक डिग्री उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज से प्राप्त की और इसके बाद उन्होंने राजस्थान स्कूल आफ आर्ट्स जयपुर से डिप्लोमा प्राप्त किया और अपनी इस कला की शुरुआत उन्होंने घर से की जो अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चर्चित है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 25, 2026, 17:37 IST



