Sports

डरा रही है ऋषभ पंत की ये तस्वीर, फ्रैक्चर हुआ या और भी गंभीर चोट? करियर के लिए बन सकता है बड़ा खतरा

होमखेलक्रिकेट

डरा रही है ऋषभ पंत की ये तस्वीर, फ्रैक्चर हुआ या और भी गंभीर चोट?

Last Updated:August 25, 2026, 17:01 IST

Rishabh pant injury: कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन तूफानी अर्धशतक ठोकने वाले ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं. तीसरे दिन के खेल के दौरान भी यह भारतीय क्रिकेटर विकेटकीपिंग के लिए नहीं आए. उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने कीपिंग की जिम्मेदारी संभाली. दिन के खेल के दौरान पंत की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने उनकी चोट को लेकर चिंताएं और बढ़ा दीं.डरा रही है ऋषभ पंत की ये तस्वीर, फ्रैक्चर हुआ या और भी गंभीर चोट?Zoomऋषभ पंत की इस तस्वीर ने बढ़ाई टेंशन.

नई दिल्ली. कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने भारतीय फैंस को डराने का काम किया. दरअसल, टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे दिन भी विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरे. उनकी जगह युवा ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाली. ​पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान कलाई में चोट लगने के बाद पंत ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर वापस लौट गए थे.

इसके बाद अगले दिन जब वह बल्लेबाजी करने आए, तो उनके दाहिने कंधे में भी दर्द और सूजन की समस्या बढ़ गई. हालांकि, उन्होंने दर्द के बावजूद हिम्मत दिखाते हुए शानदार 63 रनों की पारी खेली और ध्रुव जुरेल (115*) के दूसरे टेस्ट शतक की बदौलत भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की. लेकिन तीसरे दिन बाउंड्री के बाहर खड़े ऋषभ पंत की एक तस्वीर ने फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया की भी टेंशन बढ़ाने का काम किया.

🚨Rishabh Pant Gives Bowling Plan Tips to Mohammed Siraj🚨

Although Rishabh Pant was ruled out of the match with a shoulder injury, he still walked onto the field to share a crucial bowling plan with Mohammed Siraj. Siraj then passed Pant’s advice on the ideal line and length to… pic.twitter.com/URCyI8TDzU

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj