चित्रकूट के तुलसी घाट पर यमुना में भी सुरक्षा के बीच नहा सकेंगे श्रद्धालु, 17लाख से लगने जा रहा फ्लोटिंग बैरियर

Last Updated:August 28, 2026, 08:51 IST
चित्रकूट में तुलसी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फ्लोटिंग बैरियर लगेगा. 17 लाख रुपये की लागत से यमुना में सुरक्षित स्नान की व्यवस्था होगी. राजापुर में जिला प्रशासन की ओर से यमुना किनारे भव्य तुलसी घाट का निर्माण कराया गया है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं,तुलसी जन्मकुटीर के सामने यमुना में श्रद्धालु स्नान भी करते हैं. हालांकि नदी में पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण अभी तक स्नान के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. कई बार श्रद्धालु उत्साह में गहरे पानी की ओर चले जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है.
ख़बरें फटाफट
चित्रकूटः भगवान श्रीराम की तपोस्थली होने के साथ गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली के रूप में भी प्रसिद्ध है. जिले के राजापुर में तुलसीदास का जन्म हुआ था. यहां स्थित तुलसी जन्मकुटीर और मानस मंदिर के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने तुलसी घाट पर यमुना में सुरक्षित स्नान की व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए घाट पर करीब 17 लाख रुपए की लागत से फ्लोटिंग बैरियर लगाया जाएगा.
जिला प्रशासन भव्य तुलसी घाट का करायेगा निर्माण
आप को बता दे कि राजापुर में जिला प्रशासन की ओर से यमुना किनारे भव्य तुलसी घाट का निर्माण कराया गया है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं,तुलसी जन्मकुटीर के सामने यमुना में श्रद्धालु स्नान भी करते हैं. हालांकि नदी में पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण अभी तक स्नान के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. कई बार श्रद्धालु उत्साह में गहरे पानी की ओर चले जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है.
इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन ने घाट पर फ्लोटिंग बैरियर लगाने का निर्णय लिया है. बैरियर लगाए जाने के बाद घाट के सामने यमुना में एक सुरक्षित स्नान निर्धारित किया जाएगा. श्रद्धालु इसी दायरे में रहकर स्नान कर सकेंगे और गहरे पानी की सीमा भी स्पष्ट रहेगी. फ्लोटिंग बैरियर लगने के बाद श्रद्धालुओं को घाट पर एक निर्धारित क्षेत्र में स्नान करने की सुविधा मिलेगी.
बाढ़ उतरने के बाद लगेगा बैरियर
वही इस संबंध में चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने लोकल18 को बताया कि तुलसी घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से फ्लोटिंग बैरियर लगवाया जा रहा है. इसके लिए करीब 17 लाख रुपए की लागत निर्धारित की गई है.उन्होंने बताया कि बैरियर का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित क्षेत्र में स्नान की सुविधा देना और उन्हें गहरे पानी में जाने से रोकना है.उनका कहना है कि वर्तमान समय में यमुना में बाढ़ का पानी है.पानी सामान्य होने के बाद फ्लोटिंग बैरियर को घाट पर स्थापित कराया जाएगा.
About the AuthorRajneesh Kumar Yadav
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ेंLocation :
Chitrakoot,Uttar Pradesh
First Published :
August 28, 2026, 08:51 IST



