दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े थे मामा-भांजे, अज्ञात ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई. नांगल थाना इलाके के चूड़ियावास के समीप चेनेज नंबर 201 पर अज्ञात ट्रक ने रेलिंग के पास खड़े मामा-भांजे को कुचल दिया. जिसमें मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान चूड़ियावास निवासी सायल मीणा और बांसखों निवासी महेंद्र मीणा के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
हादसे की सूचना मिलते ही नांगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दोनों शवों को दौसा जिला अस्पताल भिजवाया, जहां शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई है. पुलिस अब दुर्घटना के कारणों और मौके से फरार हुए अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी है.
रेलिंग के पास खड़े थे दोनों, तभी ट्रक ने कुचला
बताया जा रहा है कि सायल मीणा और महेंद्र मीणा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रेलिंग के पास खड़े थे. इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक वहां से गुजरा और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.
मामा-भांजे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वाले सायल मीणा चूड़ियावास के रहने वाले थे, जबकि महेंद्र मीणा बांसखों निवासी बताए जा रहे हैं. दोनों के बीच मामा-भांजे का रिश्ता था. एक साथ दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए शव
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया. शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराए जाने की संभावना है.
अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस
नांगल थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से अज्ञात ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और दोनों लोग सड़क किनारे किस वजह से खड़े थे, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.



