‘चुट्टामल्ले’ गाने के AI वीडियो से अब विजय देवरकोंडा नाराज, जूनियर एनटीआर का किया सपोर्ट- ‘दोषियों को न बख्शा जाए’

Last Updated:October 03, 2026, 23:04 IST
जूनियर एनटीआर ने केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़े नियम बनाने की अपील की है. तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा ने जूनियर एनटीआर का समर्थन किया है. जूनियर एनटीआर ने यह अपील अपनी फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद की.
ख़बरें फटाफट
जूनियर एनटीआर के साथ खड़े दिखे सितारें (फोटो साभार: Ians)
नई दिल्ली: जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के साथ छेड़छाड़ के बाद आपत्ति जताई. उन्होंने गुनहगारों के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने की बात की. वे सरकार से भी एआई के गलत इस्तेमाल पर नकेल कसने की मांग कर रहे हैं. अब विजय देवरकोंडा ने जूनियर एनटीआर की डिमांड का सपोर्ट किया है. उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए मामले में उनका और उनकी टीम का पूरा समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इस वीडियो के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
विजय देवरकोंडा ने सवाल उठाया कि समाज में लोग एक-दूसरे के प्रति इतने असंवेदनशील कैसे हो गए हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरी दुनिया में एआई के कारण रोजगार और नौकरियों पर पड़ने वाले असर को लेकर बहस और चिंता हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसी तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.
विजय ने इस तरह के मॉर्फ्ड कंटेंट को गंभीर डिजिटल उत्पीड़न बताते हुए कहा कि कानून को ऐसे मामलों को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए. विजय देवरकोंडा ने इस मामले के खिलाफ आवाज उठाने वाली टीम को अपना पूरा समर्थन देने की बात भी कही. इससे पहले शनिवार को जूनियर एनटीआर ने कहा था कि उनकी फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ का मॉर्फ्ड वीडियो बनाने और उसे फैलाने वालों के खिलाफ वह हरसंभव कानूनी कार्रवाई करेंगे.
महिला को अपमानित करता है कंटेंटजूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मॉर्फ्ड वीडियो की कड़ी निंदा की. उन्होंने एआई का इस्तेमाल करके किसी महिला को अपमानित करने वाला कंटेंट तैयार किए जाने को शर्मनाक बताया. जूनियर एनटीआर ने वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उन्हें नहीं छोड़ेंगे और उनके खिलाफ हरसंभव कानूनी कार्रवाई करेंगे.
सरकार से सख्त नियम बनाने की अपीलजूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया यूजर्स से भी इस तरह के कंटेंट को न देखने, न शेयर करने और न ही उसके साथ किसी तरह से जुड़ने की अपील की. जूनियर एनटीआर ने कहा कि आज इसका निशाना कोई और है, लेकिन भविष्य में कोई भी इसका शिकार हो सकता है. उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए भारत सरकार और सभी राज्य सरकारों से एआई के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा सख्त नियम बनाने की अपील की. इससे पहले अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने भी एआई से बनाए जा रहे कथित फर्जी वीडियो पर आपत्ति जताई. उन्होंने एक्स पर कहा कि एआई से बनाए गए फर्जी वीडियो का प्रसारित होना परेशान करने वाला है. उन्होंने लोगों से इस तरह का कंटेंट न बनाने, न शेयर करने और न ही इसे बढ़ावा देने की अपील की. जाह्नवी कपूर ने इसे एआई का दुरुपयोग बताते हुए कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 03, 2026, 23:04 IST



