Sports

IND vs WI: घटिया गेंदबाजी से कटी टीम इंडिया की नाक, शाई होप ने अकेले दमपर वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में दिलाई जीत

होमखेलक्रिकेट

घटिया गेंदबाजी से कटी टीम इंडिया की नाक, शाई होप ने अकेले WI को दिलाई जीत

Last Updated:October 03, 2026, 23:02 IST

भारत के खिलाफ रिकॉर्ड रनचेज करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने तीसरे वनडे में 5 विकेट से दमदार जीत हासिल की. वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. मैच में वेस्टइंडीज को भारत ने 352 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में मेहमान टीम ने 10 गेंद रहते टीम इंडिया के खिलाफ जीत हासिल कर ली. घटिया गेंदबाजी से कटी टीम इंडिया की नाक, शाई होप ने अकेले WI को दिलाई जीतZoom

नई दिल्ली: शाई होप की दमदार शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज़ ने तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में वेस्टइंडीज़ ने रिकॉर्ड रन चेज़ करते हुए 10 गेंदें शेष रहते 352 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ का यह सबसे बड़ा रन चेज़ था. इस तरह भारत दौरे पर वेस्टइंडीज़ ने वनडे सीरीज़ में लगातार 2 हार के बाद जीत के साथ अपने अभियान का अंत किया.

भारत के खिलाफ इस मुकाबले में वेस्टइंडीज़ के कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 143 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 3 छक्के लगाए. भारत के खिलाफ शाई होप का यह 5वां शतक था, जो किसी भी कैरेबियाई बल्लेबाज की तुलना में सबसे ज्यादा है. इसके अलावा अपनी इस मैच-जिताऊ पारी में शाई होप ने पहले आमिर जंगू और फिर कीमो पॉल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं, जिससे मेहमान टीम को जीत दर्ज करने में मदद मिली.

तीसरे वनडे में भी खुली भारतीय गेंदबाजों की पोल

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज़ में भारतीय टीम के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. तीसरे वनडे में टीम इंडिया की गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर रही. यही कारण है कि 351 रन के स्कोर का बचाव नहीं किया जा सका. अंतिम वनडे के लिए टीम में दो बड़े बदलाव करते हुए मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन इसका कुछ खास फायदा नहीं हुआ.

टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले अंशुल कंबोज मुकाबले में सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 9 ओवरों में 82 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 8 ओवरों में 52 रन देकर 1 विकेट लिया. वहीं, गुरनूर बराड़ ने 64 और कुलदीप यादव ने 62 रन खर्च किए. टीम इंडिया की ओर से सिर्फ नमन धीर ही इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 5.3 ओवरों में 33 रन दिए. नमन के अलावा बाकी सभी गेंदबाजों ने 50 से अधिक रन लुटाए.

केएल राहुल का शतक गया बेकार

मुकाबले में भारतीय टीम के लिए केएल राहुल का शतकीय पारी बेकार चला गया. केएल राहुल ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 87 गेंद में नाबाद 129 रनों की पारी खेली. केएल राहुल के अलावा रोहित शर्मा ने भी 92 रनों का योगदान दिया, जबकि रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रनों की शतकीय पारी खेली थी.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 03, 2026, 23:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj