Rajasthan

चुनाव बहिष्कार की चेतावनी का असर, नाथद्वारा में 15 करोड़ के अंडरपास का निर्माण शुरू

Last Updated:August 27, 2026, 09:50 IST

Nathdwara Underpass Construction: राजसमंद के नाथद्वारा में लालबाग चौराहे पर बहुप्रतीक्षित अंडरपास का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है. करीब 15 करोड़ रुपए के टेंडर के बाद ठेकेदार ने भारी संसाधनों के साथ मौके पर काम शुरू किया. अंडरपास की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही लालबाग संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों ने इसे बड़ी जीत बताया है. खास बात यह है कि निर्माण शुरू होते ही समिति ने आगामी पालिका चुनाव के बहिष्कार का फैसला भी वापस ले लिया है. दरअसल, वार्ड 39 और 40 के लोगों ने अंडरपास का काम शुरू नहीं होने पर नगर पालिका चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया था. अब निर्माण शुरू होने के बाद स्थानीय लोग चुनाव में पूरी तरह भाग लेंगे. लालबाग चौराहा नाथद्वारा के व्यस्त इलाकों में शामिल है और यहां अंडरपास बनने से जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

चुनाव बहिष्कार की चेतावनी का असर, नाथद्वारा में अंडरपास का निर्माण शुरूZoom राजसमंद के नाथद्वारा में लालबाग चौराहे पर बहुप्रतीक्षित अंडरपास का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू

राजसमंद. नाथद्वारा के लालबाग चौराहे पर लंबे समय से चली आ रही अंडरपास निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है. करीब 15 करोड़ रुपए के टेंडर के बाद बहुप्रतीक्षित अंडरपास का निर्माण कार्य अब धरातल पर शुरू हो गया है. निर्माण कार्य शुरू होते ही लालबाग संघर्ष समिति और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है. सबसे अहम बात यह है कि अंडरपास की मांग को लेकर आंदोलन कर रही संघर्ष समिति ने आगामी पालिका चुनाव के पूर्ण बहिष्कार का अपना फैसला वापस ले लिया है. अब वार्ड संख्या 39 और 40 के स्थानीय लोग नगर पालिका चुनाव में पूरी तरह भाग लेंगे. ऐसे में अंडरपास का निर्माण शुरू होना सिर्फ यातायात व्यवस्था के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर स्थानीय निकाय चुनाव के माहौल पर भी पड़ा है.

दरअसल, नाथद्वारा का लालबाग चौराहा शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल है. यहां लगातार जाम की समस्या को देखते हुए लंबे समय से अंडरपास निर्माण की मांग की जा रही थी. स्थानीय लोगों और लालबाग संघर्ष समिति का आरोप था कि मांग के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा था. इसी नाराजगी के चलते समिति ने वार्ड 39 और 40 के पालिका चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया था. समिति का स्पष्ट संदेश था कि जब तक अंडरपास निर्माण का काम शुरू नहीं होता, तब तक स्थानीय लोग चुनाव में भाग नहीं लेंगे.

चुनाव बहिष्कार के फैसले ने बनाया था दबाव

अब अंडरपास निर्माण का काम शुरू होने के बाद संघर्ष समिति ने अपना चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है. ठेकेदार को कार्य शुरू करने के आदेश मिलने के बाद भारी संसाधनों के साथ कार्मिक लालबाग चौराहे पर पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू किया. निर्माण की औपचारिक शुरुआत भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, कमलेश अजमेरा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में की गई. अंडरपास को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन लंबे समय से चल रहा था. पालिका चुनाव नजदीक आने के साथ ही इस मांग ने राजनीतिक रंग भी ले लिया था. वार्ड 39 और 40 के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेने से स्थानीय राजनीति में भी हलचल बढ़ गई थी.

अंडरपास बन जाने से लोागों को जाम से मिलेगी राहत

अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद समिति ने चुनाव में भाग लेने का फैसला किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लालबाग चौराहे पर अंडरपास बनने से रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी. इससे आम लोगों के साथ स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों को भी फायदा होने की उम्मीद है. लंबे संघर्ष के बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य अब क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. साथ ही निकाय चुनाव में बहिष्कार की आशंका भी फिलहाल खत्म हो गई है.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Rajsamand,Rajasthan

First Published :

August 27, 2026, 09:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj