Entertainment

Ramayana Cast: रामायण के 33 एक्टर, कौन किस रोल में? तस्वीरों में देखिए रणबीर की पूरी सेना, छोटी सीता से भी मिलिए

Last Updated:November 02, 2026, 19:38 IST

Ramayana: Part 1 Full Cast: रणबीर कपूर की रामायण में एक लंबी कास्ट ने काम किया है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल समेत 33-34 नाम हैं जिन्होंने अहम किरदार प्ले किये हैं. चलिए रामायण की फुल कास्ट और उनके रोल से रूबरू करवाते हैं आखिर कौन किस रोल में हैं.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण एक पौराणिक फिल्म है जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. इसका स्क्रीनप्ले नितेश के साथ श्रीधर राघवन ने लिखा है. रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश हैं. रामायण का पहला भाग दिवाली पर 5 नवंबर 2026 को रिलीज हो रहा है जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा.

भगवान राम की गाथा को दिखाती रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी से लेकर सनी देओल समेत तमाम बड़े सितारे हैं. चलिए एक एक करके सभी से मिलाते हैं. सबसे पहले रणबीर कपूर का लुक देखिए. वह प्रभु राम की भूमिका में हैं. (Courtesy: Insta/iamnamitmalhotra)

फिल्म में माता सीता के रोल में साई पल्लवी हैं. रणबीर कपूर के साथ पहली बार साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेंगी. उनका ये पहला हिंदी का प्रोजेक्ट भी है. (Courtesy: Insta/iamnamitmalhotra)

Add as Preferred Source on Google

राम सीता के साथ लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे हैं. नमित मल्होत्रा की फिल्म में रवि दुबे रणबीर कपूर के साथ लक्ष्मण के रोल को निभाते नजर आएंगे. वह खुद इस प्रोजेक्ट पर रिएक्ट कर चुके हैं. उनका कहना है कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें बॉलीवुड डेब्यू के लिए इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिला. (Courtesy: Insta/iamnamitmalhotra)

अब आते हैं कन्नड़ स्टार यश पर जिन्होंने रामायण में दमखम दिखाते हुए रावण के रोल को चुना है. वह लंकेश के रूप में कई पोस्टर्स में दिख चुके हैं. फैंस को उनसे काफी उम्मीदें भी हैं. (Courtesy: Insta/iamnamitmalhotra)

वहीं रकुल प्रीत सिंह रामायण में शूर्पणखा का रोल निभाती नजर आएंगी. मेकर्स रावण की बहन शूर्पणखा उर्फ रकुल का लुक भी रिलीज कर चुके हैं. वहीं बात करें रावण की पत्नी मंदोदरी के रोल की तो इसे साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल निभा रही हैं. (Courtesy: Insta/iamnamitmalhotra)

अब आते हैं रामानंद सागर में राम का किरदार निभाकर घर घर में छा जाने वाले अरुण गोविल पर. जिन्होंने रणबीर कपूर के साथ रामायण में अब दशरथ की भूमिका निभाई है. (Courtesy: Insta/iamnamitmalhotra)

रामायण में लारा दत्ता भी हैं और वह कैकई का रोल निभा रही हैं. राजा दशरथ की पत्नी और भरत की माता के किरदार में लारा काफी जच भी रही हैं. लारा के साथ साउथ एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या तो सोनल झा सुमित्रा के किरदार में दिखेंगी. (Courtesy: Insta/iamnamitmalhotra)

राम लक्ष्मण के अलावा बात करें भरत की तो रणबीर कपूर की फिल्म में भरत का किरदार मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे निभा रहे हैं. वहीं शत्रुघ्न के रोल में नितेश शर्मा हैं. (Courtesy: Screen grab)

फिल्म में मंथरा के रोल में एक्ट्रेस शीबा चड्ढा नजर आएंगी. मेकर्स ने इनका लुक भी दिखा दिया है. वहीं अगस्त्य के रोल में मुकेश तिवारी दिखेंगे, जिनका किरदार अभी तक मेकर्स ने जारी नहीं किया है. (Courtesy: Insta/iamnamitmalhotra)

सीता के रोल में साई पल्लवी हैं तो सीता की बहनों के रोल में भी कई अलग अलग एक्ट्रेस को मेकर्स ने मौका दिया है. जैसे उर्मिला के रोल में सोनिया बलानी हैं तो मांडवी के रोल को रिया कपूर निभाती नजर आएंगी और श्रुतकीर्ति के किरदार में सुरभि दास हैं. (Photo: T-Series/YouTube)

अब आते हैं रावण के परिवार पर तो रामायण में रावण के पुत्र मेघनाद के किरदार में राघव जुयाल तो कुंभकर्ण के रूप में फैसल मलिक हैं. वहीं सुबाहु के रोल में परमिंदर छड्डा, मारीच के किरदार में सौरभ सचदेवा, ताड़का के रूप में कंचन चेतल और सुमाली के किरदार में चेतन हंसराज नजर आएंगे. (Courtesy: Insta/iamnamitmalhotra)

ये पोस्टर रामायण के जटायू का का है जिसके लिए अनुपम खेर ने आवाज दी है. इस तरह रामायण में 33-34 एक्टर्स हैं जो अहम किरदारों में नजर आएंगे. सबसे दिलचस्प सनी देओल का किरदार भी है, जिसपर मेकर्स ने पूरी तरह से सस्पेंस बनाया हुआ है. दरअसल सनी देओल फिल्म में 69 साल की उम्र में बजरंग बली का रोल निभाने वाले हैं. जिसका न तो मेकर्स ने ट्रेलर में कोई लुक दिखाया न ही कोई पोस्टर जारी किया. (Courtesy: Insta/iamnamitmalhotra)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.First Published :

November 02, 2026, 19:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj