‘छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना?’, काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर निकलीं श्रद्धा कपूर, रूमर्ड BF राहुल मोदी भी दिखे साथ

Last Updated:September 08, 2026, 10:15 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर छुट्टियों के मजे ले रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इस खूबसूरत वेकेशन की कुछ खास झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं. इन तस्वीरों में श्रद्धा के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी नजर आ रहे हैं. श्रद्धा ने अपनी इस छुट्टी की तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.
ख़बरें फटाफट
रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग वायरल हुईं श्रद्धा कपूर की तस्वीरें. (फोटो साभार: Instagram@shraddhakapoor)
नई दिल्ली. बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस श्रद्धा अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं. लेकिन इन दिनों वह प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों हैं. खबर है कि श्रद्धा कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ वेकेशन पर निकली हैं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं. एक्ट्रेस ने फैंस को यह भी बताया कि इन दिनों वह छुट्टी पर हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की खास तस्वीरें पोस्ट की हैं.
श्रद्धा कपूर ने अपने इस वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में जहां वह छुट्टियों का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं, वहीं उन्होंने राहुल मोदी की भी एक झलक दिखाई है. इस पोस्ट के सामने आते ही दोनों के साथ में ट्रिप पर होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
View this post on Instagram



