छोटे से बीज में सेहत का खजाना, दिल-पाचन से इम्युनिटी तक मिल सकता है फायदा, जानिए सेवन का तरीका

Last Updated:September 17, 2026, 17:53 IST
Sunflower Seeds Benefits: छोटे-छोटे सूरजमुखी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई और मैग्नीशियम पाया जाता है. विशेषज्ञ के मुताबिक, इन्हें संतुलित मात्रा में डाइट का हिस्सा बनाने से हृदय स्वास्थ्य और पाचन को सपोर्ट करने में मदद मिल सकती है.
रायबरेली: छोटे-छोटे सूरजमुखी के बीज देखने में भले ही साधारण लगते हों, लेकिन इनमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई, मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर सूरजमुखी के बीज शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. इन्हें सही मात्रा और सही तरीके से डाइट में शामिल किया जाए तो ये दिल की सेहत से लेकर पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं.
रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) ने Local18 से बातचीत में बताया कि बीजों को संतुलित आहार का हिस्सा बनाना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है.
सूरजमुखी के बीजों में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इनमें मौजूद विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है.
Add as Preferred Source on Google
डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक, सूरजमुखी के बीजों में असंतृप्त वसा यानी हेल्दी फैट पाया जाता है. संतुलित डाइट के साथ इनका सेवन हृदय स्वास्थ्य को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा इनमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है.
इन बीजों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. फाइबर युक्त चीजों को डाइट में शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है, जिससे बार-बार खाने की आदत को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, जरूरत से ज्यादा सूरजमुखी के बीज खाने पर पेट में असहजता हो सकती है.
सूरजमुखी के छिलके निकले हुए बीज कच्चे या बिना नमक के हल्का भूनकर खाए जा सकते हैं. इन्हें सलाद, दही, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. बहुत ज्यादा नमक वाले या फ्लेवरयुक्त बीजों से बचना बेहतर माना जाता है
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 17, 2026, 17:53 IST



