Rajasthan

जयपुर के पुरोहितजी के कटले में 3 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, चारों तरफ फैला धुंए का गुब्बार

Last Updated:September 17, 2026, 10:14 IST

Jaipur Fire News : गुलाबी नगरी जयपुर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बड़ी चौपड़ स्थित पुरोहित जी के कटले में भंयकर आग लग गई. सुबह-सुबह हुए आग की इस घटना से पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुरोहितजी का कटला कपड़े का बड़ा बाजार है. वहां की गलियां बेहद तंग हैं. वहां दमकल छोड़ बाइक निकालना भी बड़ी बात है. आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा दमकलें मौके पर पहुंची हैं. Live : जयपुर के पुरोहित के कटले में 3 मंजिला बिल्डिंग में लगी भंयकर आग Zoomजयपुर का पुरोहितजी का कटला कपड़ों का बड़ा बाजार है.

जयपुर. राजधानी जयपुर में गुरुवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है. यहां शहर के चारदीवारी इलाके में स्थित पुरोहित जी के कटले में आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया. आग कटले में स्थित तीन मंजिला इमारत में लगी बताई जा रही है. आग की सूचना पर तत्काल आधा दर्जन दमकलें मौके पर पहुंची हैं. आग के कारण पूरे इलाके में चारों तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया है. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ ही पुलिस और प्रशासन के भी कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

जानकारी के अनुसार आग की घटना शहर के चारदीवारी में बड़ी चौपड़ पर स्थित पुरोहितजी के कटले में सुबह करीब आठ बजे हुई. पुरोहित जी का कटला कपड़े के दुकानों का बड़ा बाजार है. यहां कपड़े ही कपड़े की दर्जनों दुकानें हैं. कटले में कई पुराने बिल्डिंगें हैं. कटले में गलियां इतनी तंग है कि वहां पैदल चलना भी मुश्किल होता है. पूरा बाजार खुला होना पर वहां तंग गलियों में लोग एक दूसरे से टकराते हुए ही चलते हैं. ऐसे हालात में वहां अंदर दमकल पहुंच ही नहीं सकती है.

पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पांवआग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग समेत पुलिस प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए. आनन फानन में आधी दर्जन से ज्यादा दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. इस बीच पुरोहितजी के कटले से धुंआ और आग की लपटें देखकर वहां लोगों की भारी भीड़ हो गई. गनीमत रही कि सुबह आग लगने की घटना के समय दुकानें बंद थी अन्यथा वहां भारी भगदड़ मच सकती थी. आग लगने के दो घंटे बाद भी उस पर काबू नहीं पाया जा सका है.

यह शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका हैआग अब कई दुकानों में फैल गई है. आग की सूचना पर यहां स्थित दुकानों के मालिक भी दौड़कर वहां पहुंचे. कटले से उठती धुंए की लपटें देखकर उनकी हालत खराब हो गई. तंग गलियों के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है. आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. बड़ी चौपड़ पर ही मेट्रो ट्रेन का स्टेशन है. यह शहर का सबसे व्यवस्तम इलाका है.

About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 17, 2026, 09:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj