जयपुर में नीट-पीजी परीक्षा के दौरान सीतापुरा सेंटर पर बिजली गुल, भड़के अभ्यर्थी

Last Updated:August 30, 2026, 12:00 IST
NEET-PG Exam 2026: जयपुर के सीतापुरा स्थित ION डिजिटल जोन सेंटर पर NEET-PG 2026 परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से हंगामा हो गया. सुबह 9 से 12:30 बजे की शिफ्ट में 311 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा दे रहे थे. बिजली जाते ही व्यवस्था बिगड़ गई और अभ्यर्थियों ने विरोध जताया. जयपुर में कुल 15 केंद्रों पर 8,370 अभ्यर्थी नीट-पीजी परीक्षा दे रहे हैं. सीतापुरा केंद्र पर अचानक हुई इस तकनीकी खराबी से मौके पर भारी हलचल मच गई है.
ख़बरें फटाफट
Jaipur NEET-PG 2026: सीतापुरा सेंटर पर बिजली गुल होने से हंगामा
Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर से नीट-पीजी परीक्षा (NEET-PG 2026) के दौरान एक बड़ी अव्यवस्था की खबर सामने आई है. सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन (iDZ) परीक्षा केंद्र पर ऐन परीक्षा के वक्त बिजली गुल हो जाने से भारी हड़कंप मच गया. कंप्यूटर आधारित इस महत्वपूर्ण परीक्षा के बीच बत्ती गुल होने से व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिसके बाद गुस्साए अभ्यर्थियों ने केंद्र पर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया.
सीतापुरा स्थित इस परीक्षा केंद्र पर कुल 311 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होने के कारण बिजली जाते ही सभी सिस्टम बंद हो गए, जिससे अभ्यर्थियों का कीमती समय बर्बाद हुआ और उनका गुस्सा फूट पड़ा. परीक्षा के बीच इस तरह की तकनीकी खराबी और अव्यवस्था से अभ्यर्थियों में भारी असंतोष देखने को मिला. हंगामे के चलते मौके पर काफी हलचल बढ़ गई.
जयपुर के 15 केंद्रों पर 8 हजार से अधिक अभ्यर्थीउल्लेखनीय है कि जयपुर शहर में आज कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर NEET-PG 2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा में जयपुर के कुल 8,370 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया था. एक तरफ जहां अन्य केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही थी, वहीं सीतापुरा सेंटर पर अचानक पावर कट हो जाने से अभ्यर्थियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे. फिलहाल मौके पर स्थिति को संभालने और परीक्षा को दोबारा सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 30, 2026, 11:59 IST



