Ajmer News I जलभराव ने रोकी राह, नाड़ी गांव में सड़क बनी मुसीबत

Last Updated:August 30, 2026, 14:14 IST
Ajmer News: सावर क्षेत्र के नाड़ी-घटियाली मार्ग की करीब पांच किलोमीटर सड़क पिछले पांच वर्षों से बदहाल है. बारिश में जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है. नाले की भूमि पर अतिक्रमण से पानी की निकासी बाधित है. ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण, अतिक्रमण हटाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है.
अजमेर. सावर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत घटियाली के राजस्व गांव नाड़ी को घटियाली से जोड़ने वाली करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल स्थिति में है. बारिश के दिनों में इस मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है. कई स्थानों पर सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों के अनुसार, बारिश शुरू होते ही सड़क की हालत और अधिक खराब हो जाती है. कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए मार्ग पर निकलना जोखिम भरा हो जाता है. बाइक फिसलने के डर से कई वाहन चालकों को रास्ते में उतरकर पैदल चलना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को उठानी पड़ रही है.
जलभराव के कारण कई बार ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए भी काफी परेशानी के बीच आवागमन करना पड़ता है. पूर्व वार्ड पंच भंवर नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटियाली से बाजटा की ओर जाने वाला यह मार्ग आसपास के ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है. नाड़ी गांव के पास नाले की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है. बारिश के दौरान नाले का पानी सड़क पर जमा हो जाता है और निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क लगातार क्षतिग्रस्त होती जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. नरेंद्र सिंह के अनुसार, सड़क की दुर्दशा को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में भी लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है.
पुलिया निर्माण और अतिक्रमण हटाने की मांगग्रामीणों ने प्रशासन से नाड़ी गांव के मुख्य मार्ग पर शीघ्र पुलिया निर्माण कराने, नाले की भूमि से अतिक्रमण हटाने और बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क और जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी बारिश के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं. उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
August 30, 2026, 14:14 IST



