जो रूट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 17वां रन लेते ही रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे, सचिन तेंदुलकर से पहले ही निकल चुके आगे

होमखेलक्रिकेट
जो रूट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 17वां रन लेते ही रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे
Last Updated:August 29, 2026, 22:00 IST
joe root world record: इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर इतिहास रचा. लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रूट ने यह उपलब्धि अपने नाम की.जो रूट ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में उनके बल्ले से जैसे ही 17वां रन आया, रूट ने रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह अब टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रूट इस लिस्ट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से पहले ही आगे निकल चुके हैं. दूसरी पारी में रूट ने 24 ही रन बनाए, लेकिन यह रन इतिहास रचने के लिए काफी थे.
पोंटिंग का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटाजो रूट अब इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में 24 रन बनाते ही उनके इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में 7594 रन हो गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम था. पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 7578 रन बनाए थे. रूट ने यह रिकॉर्ड 89 टेस्ट मैचों की 156 पारियों में हासिल किया है. उनका औसत 53.85 है और घरेलू टेस्ट में उनके नाम 24 शतक और 35 अर्धशतक हैं.
घर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजजो रूट(इंग्लैंड) – 7,594 रनरिकी पोंटिंग(ऑस्ट्रेलिया) – 7,578 रनसचिन तेंदुलकर (भारत) – 7,216 रनमहेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 7,167 रनजैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 7,035 रन
सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ चुके हैं पीछेजो रूट पिछले कुछ समय में लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ चुके हैं. रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं. रूट इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद दूसरी पारी में बड़ी पारी नहीं खेल सके. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने उन्हें आउट किया.
सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ने से चूकेरूट के पास इसी मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था, लेकिन वह उससे चूक गए. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में रूट और सचिन तेंदुलकर फिलहाल बराबरी पर हैं. दोनों के नाम 68-68 अर्धशतक हैं. रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में अपना 68वां अर्धशतक पूरा किया था. अगर लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में वह 50 रन का आंकड़ा पार कर लेते, तो सचिन का रिकॉर्ड टूट जाता.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 29, 2026, 22:00 IST



