Rajasthan

bikaner news I चीनी के बढ़े दामों ने फीका किया त्योहारों का स्वाद

Last Updated:August 29, 2026, 17:29 IST

त्योहारों के सीजन में बीकानेर के मशहूर रसगुल्ले समेत अन्य मिठाइयों पर महंगाई की मार पड़ी है. चीनी के दाम 70 रुपये प्रति किलो के पार पहुंचने और उत्पादन लागत बढ़ने से मिठाइयों की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है. बढ़े दामों का असर ग्राहकों की खरीदारी पर भी साफ दिखाई दे रहा है.त्योहारों के सीजन में चीनी के दाम बढ़ने से बीकानेर के रसगुल्ले भी हुए महंगेZoom

बीकानेर. त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बीकानेर में प्रसिद्ध रसगुल्ले और अन्य मिठाइयों की मांग बढ़ गई है, लेकिन इस बार बढ़ती लागत ने मिठाई कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है. चीनी के लगातार बढ़ते दामों का सीधा असर मिठाइयों के उत्पादन पर दिखाई दे रहा है. व्यापारियों और मिठाई निर्माताओं के मुताबिक, चीनी के साथ दूध, मावा, गैस और अन्य उत्पादन सामग्री महंगी होने से मिठाइयों की लागत बढ़ गई है.

मिठाई कारोबारियों का कहना है कि कुछ समय पहले तक करीब 40 रुपये किलो मिलने वाली चीनी अब 70 रुपये प्रति किलो से अधिक के दाम पर पहुंच गई है. चीनी की कीमत में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर रसगुल्ले सहित उन मिठाइयों पर पड़ रहा है, जिनमें चीनी की खपत अधिक होती है. बढ़ती लागत के चलते आने वाले दिनों में रसगुल्ले और अन्य मिठाइयों के दामों में करीब 15 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

प्रति किलो 25 से 50 रुपये तक बढ़े दामबाजार में कई मिठाइयों के दाम पहले ही 25 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं. त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के बावजूद महंगे कच्चे माल के कारण दुकानदारों और निर्माताओं के सामने उत्पादन और बिक्री दोनों को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है. दुकानदारों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के बाद ग्राहकों की खरीदारी पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है. बढ़ती महंगाई से गृहिणियां भी परेशान हैं. उनका कहना है कि पहले से ही खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बढ़े हुए हैं. ऐसे में चीनी और मिठाइयों की कीमत बढ़ने से त्योहार का बजट और बिगड़ गया है. त्योहारों पर मिठाई खरीदना जरूरी होता है, लेकिन बढ़े दामों के कारण अब मात्रा में कटौती करनी पड़ रही है.

चीनी उत्पादन में कमी को भी माना जा रहा कारणकुछ लोगों का मानना है कि एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के अधिक इस्तेमाल के कारण चीनी उत्पादन के लिए उपलब्ध गन्ने की मात्रा प्रभावित हुई है. इसका असर चीनी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है. हालांकि, बढ़ती कीमतों के बीच सबसे बड़ी चिंता यह है कि त्योहारों पर मिठाई खरीदने वाले आम उपभोक्ता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. ग्राहकों का कहना है कि चीनी मिठाई में मिठास बढ़ाती है, लेकिन जिस तेजी से चीनी के दाम बढ़ रहे हैं, उससे मिठाइयों की कीमत बढ़ने के कारण त्योहारों की मिठास जरूर फीकी पड़ती नजर आ रही है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

August 29, 2026, 17:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj